Court NewsRanchi

ED ने कोयला कारोबारी इजहार अंसारी व इश्तियाक अंसारी के खिलाफ दायर किया आरोप पत्र

Ranchi: हजारीबाग के कोयला कारोबारी इजहार अंसारी और इश्तियाक अंसारी के अलावा इजहार अंसारी की एक कंपनी के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र  दाखिल किया है. ईडी ने जांच में पाए गए तमाम साक्ष्य के साथ आरोप पत्र दाखिल की है. इजहार अंसारी कई शेल कंपनियों के संचालक हैं. वह शेल कंपनियों के जरिए करता था काले धन का संचालन किया करता है. 16 जनवरी को ईडी ने इजहार अंसारी के ठिकाने पर छापेमारी की थी . छापेमारी में 13 लाख कैश के साथ कई अहम दस्तावेज ईडी ने बरामद किया था. 16 जनवरी को छापेमारी के बाद ईडी ने इजहार अंसारी को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी के बाद से वह जेल में बंद है . वह निलंबित IAS पूजा सिंघल के करीबी रहा है.

इसे भी पढ़ें: नगर विकास की समीक्षा बैठक: आपदा प्रबंधन को डैम के आसपास जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश

Related Articles

Back to top button