
Ranchi: राष्ट्रीय काउंसिल संयुक्त स्टाफ तंत्र की केंद्रीय वित्त सचिव के साथ हुई बैठक हुई. इस बैठक ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन सहित 42 यूनियनों के प्रतिनिधि शामिल रहे. बैठक में शामिल फेडरेशन्स को पुराने पेंशन लागू करने के प्रति केन्द्र सरकार के पहल की जानकारी दी गयी. जिसमे बताया गया कि पुराने पेंशन के विषय पर केन्द्र सरकार द्वारा गठित कमिटी ने अपनी अनुशंसा सौंपी है. जिसका विश्लेषण किया जा रहा है. सरकार सकारात्मक रवैए से आगे बढ़ रही है.
वित्त सचिव ने कर्मचारी पक्ष से अपील किया कि पुराने पेंशन को लागू करने की मांग को लेकर एक मई को प्रस्तावित रेल हड़ताल को फिलहाल स्थगित किया जाए. इस संबंध में 19 मार्च को रेलवे महाप्रबंधकों को नोटिस दिए जाने का कार्यक्रम भी फिलहाल टालने की अपील की गयी.
इस बैठक के बाद पुरानी पेंशन बहाली के लिए गठित संयुक्त फोरम के 47 घटक संगठनों की तत्काल बैठक बुलाई गयी. बैठक में सर्वसम्मति से 19 मार्च को हड़ताल के लिए दिए जाने वाला नोटिस फिलहाल टालने का निर्णय किया गया है.
ईसीआरकेयू के अपर महामंत्री सह धनबाद मंडल के पीएनएम प्रभारी मो ज़्याऊद्दीन ने कहा कि जिन मंडलों ने अपने यहां स्थानीय मांगों को लेकर डिविजनल धरना प्रदर्शन आदि का कार्यक्रम निर्धारित किया है वो इसे आयोजित करने का काम करेंगे. धनबाद मंडल में 20 मार्च को रेलकर्मियों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर मंडलीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इस मंडलीय प्रदर्शन की तैयारी में ईसीआरकेयू के सभी चौदह शाखा मे स्थानीय मांगों पर धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की कोशिश की जायेगी.




