
Ranchi: सूबे के एक लाख किसानों को अब मिलेगी पहचान.ये किसान अब बिरसा किसान के नाम से जाने जायेंगे .कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि सभी किसानों को जल्द बिरसा किसान का आईडी दिया जाएगा. मंत्री ने कहा कि जल्द ही किसानों का क़र्ज़ माफ़ी की जाएगी.इसे लेकर विभाग तैयारी कर रहा है.उन्होंने ये बातें राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में कहीं.
इसे भी पढ़ें:फिजिकल कोर्ट की मांग कर रहे हैं राज्य के 30 हजार से ज्यादा अधिवक्ता, इंतजार कब खत्म होगा…
किसानों को दिये गये रबी फ़सल के बीज
सूबे में कृषि की दिशा व दशा सुधारने और किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल को लेकर कृषि विभाग ने कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसी कड़ी में गुरुवार को राजधानी स्थित रामकृष्ण मिशन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन व पूर्वी भारत में हरित क्रांति विस्तार योजना के तहत किसानों के बीच बीज वितरण किया गया.मुख्य रूप से किसानों को रबी फ़सल के बीज दिये गये.
इसे भी पढ़ें:राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स का पल्स डाउन, मरते- मरते बचे मरीज
जैविक खेती के लिए किसान आगे आयें
इस मौक़े पर कृषि मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि जैविक खेती के लिए किसानों को अब आगे आना होगा.बाग़वानी को भी झारखंड में आगे बढ़ाना है. इस मौक़े पर काफ़ी संख्या में किसान मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें:पीएलएफआई के लिए लेवी वसूलने के आरोप में तीन गिरफ्तार




