Crime NewsJharkhandLead NewsNEWSRanchiTOP SLIDER

जमीन घोटाले मामले में अमित अग्रवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार

Ranchi::जमीन घोटाले मामले में बुधवार की देर रात ईडी की टीम ने अमित अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया.अमित अग्रवाल के साथ दिलीप घोष को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है. जमीन घोटाले मामले में आईएएस छवि रंजन समेत आठ लोगों को ईडी ने गिरफ्तार किया था.

बता दें कि अमित अग्रवाल कोलकाता के बड़े कारोबारी का नाम है. झारखंड हाई कोर्ट के वकील राजीव कुमार ने अमित अग्रवाल के खिलाफ जनहित याचिका दाखिल किया था. याचिका वापस लेने के लिए अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार को कोलकाता बुलाया था, लेकिन रिश्वत की रकम 50 लाख रुपये देने से पहले ही उसने पुलिस को सूचना दे दी. पुलिस ने छापेमारी की और राजीव कुमार पकड़े गए थे. अमित अग्रवाल और वकील राजीव कुमार के बीच रुपयों की लेन देन पिछले साल 31 जुलाई को पार्क सर्कस इलाके में हो रही थी. अमित अग्रवाल का संबंध झारखंड के बड़े-बड़े राजनेताओं और आईएएस-आईपीएस के साथ है. रांची में हुए जमीन घोटाले मामले में अमित अग्रवाल का नाम सामने आया था.

Related Articles

Back to top button