JamtaraJharkhand

चितरंजन में दीक्षांत समारोह में ईस्टर्न रेलवे आरपीएफ कोलकाता के आइजी ने ली परेड की सलामी

Jamtara : चितरंजन आरपीएसएफ परेड ग्राउंड में सोमवार को दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया. दीक्षांत परेड समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में ईस्टर्न रेलवे आरपीएफ के कोलकाता आइजी सह पीसीएससी अम्बिका नाथ मिश्रा ने भाग लेकर आरक्षी प्रथम बैच की सलामी ली व दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया.

दीक्षांत परेड समारोह में प्रशिक्षु जवानों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर लोगों का मन मोह लिया. इस दीक्षांत परेड के दौरान आइजी ने जवानों को संबोधित किया. उन्होंने रेलवे सुरक्षा विशेष बल के सभी जवानों को बधाई देते हुए दीक्षांत परेड की सराहना की.

इसे भी पढ़ें : गिरिडीह और कोडरमा में नानक देव जी के अरदास में उमड़ी भीड़, 551वें प्रकाशोत्सव पर सिख समुदाय में उत्साह

इस मौके पर उतकृष्ट कार्य के लिए आरपीएसएफ के जवानों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. दीक्षांत परेड समारोह में आइजी ने लोगों को जानकारी देते हुए कहा कि देश के विभिन्न राज्यों जैसे बिहार, पश्चिम बंगाल, राजस्थान, झारखंड, मध्य प्रदेश, हरियाणा एवं उत्तराखंड के 67 आरक्षकों को चुन कर प्रशिक्षित किया गया.

जिसमें विधि, अपराध, रेलवे सुरक्षा, रेल प्रणाली, आपदा प्रबंधन, मनोविज्ञान, प्रबंधन व प्रौद्योगिकी एवं फोरेंसिक विज्ञान आदि का प्रशिक्षण दिया गया. इसके साथ ही छह प्रकार के हथियारों को चलाने का प्रशिक्षण दिया गया.

वर्तमान समय में रेलवे संपत्ति को सुरक्षा प्रदान करना, यात्रा कर रहे यात्रियों की सुरक्षा एवं रेल परिचालन बनाये रखने की महत्वपूर्ण भूमिका शामिल है.

इस मौके पर अतिथियों के द्वारा परेड ग्राउंड में दर्जन भर विभिन्न किस्म के पौधे लगाये गये. इस दीक्षांत परेड समारोह में चिरेका आरपीएफ आइजी तारिक अहमद, 8 बटालियन समादेष्टा भरत सिंह मीणा, कौशिक भट्टाचार्य, मनोज कुमार राय, संदीप चक्रवर्ती, प्रतिक रंजन घोष, चन्द्र मोहन मिश्रा सहित चिरेका के विभिन्न विभागों के अधिकारी, आरपीएफ अधिकारी, जवान व स्थानीय मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : पंचायतों में वित्तीय गड़बड़ियों में फंसते रहे मुखिया, बचते रहे अफसर

Related Articles

Back to top button