DhanbadJharkhand

धनबाद में टली मॉब लिंचिंग, छेड़खानी के आरोप में युवक को अर्द्धनग्न कर पीट रहे थे लोग, पुलिस ने बचाया

Dhanbad : धनबाद में एक युवक भीड़ का शिकार होने से बच गया. पुलिस ने समय रहते युवक को लोगों की भीड़ से बचा लिया. लोग युवक पर एक लड़की से छेड़खानी का आरोप लगाकर पिटाई करने लगे थे. मामला धनबाद के जोड़ापोखर थाना के डिगवाडीह का है.

बताया जाता है कि सैकड़ों लोगों की भीड़ ने युवक को सड़क के किनारे लड़की से छेड़खानी करने का आरोप लगाकर घेर लिया था. युवक हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा था. हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को भीड़ से बचा लिया.

इसे भी पढ़ें : नहीं थम रहा कांग्रेस में इस्तीफा देने का सिलसिला, महानगर के 5 और सदस्यों ने दिया इस्तीफा

पुलिस बोली, जांच के बाद कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि उग्र भीड़ ने एक लड़के और लड़की को बंधक बना रखा है. उनके साथ कुछ लोगों ने मारपीट भी की है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और युवक और युवती को लोगों से बचाया. मामले में लड़की का कहना है कि युवक उसके साथ छेड़खानी कर रहा था. हालांकि पुलिस ने कहा कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

कहा जा रहा है कि एक लड़का लड़की के साथ देखा गया, जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गयी. लड़के को भीड़ ने घेर लिया और कपड़े उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी. तभी किसी ने जोरापोखर पुलिस को इसकी सूचना दे दी. पुलिस मॉब लीचिंग की घटना सुन तुरंत हरकत में आयी और मौके पर पहुंंच कर उस युवक को भीड़ से निकाला.

इसे भी पढ़ें : अरबों खर्च, फिर भी राज्य के 108 कॉलेजों और सिदो-कान्हू मुर्मू व कोल्हान यूनिवर्सिटी की ग्रेडिंग औसत या उससे नीचे

Related Articles

Back to top button