JharkhandKhas-KhabarMain SliderRanchi

पहले अवैध कोयला कारोबारियों की टीम देती थी पुलिस को रुपये, अब साहब सबसे अलग-अलग ले रहे एक करोड़

Saurabh Singh

Ranchi:   हजारीबाग से चल रहे लिंकेज कोयला के अवैध कारोबार ने इस बार वसूली के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं. इस कारण कनीय पदाधिकारी सिर्फ टकटकी लगा देखते रहते हैं और साहब एक करोड़  50 लाख ले रहे हैं. वैसे अवैध कोयला के कारोबारियों ने कुछ नेताओं और कुछ मीडियाकर्मियों को भी मैनेज कर लिया है.

यही कारण है कि न तो कोई नेता इस कारोबार को लेकर हो-हल्ला कर रहा है और ना ही मीडिया में खबरें आ रही हैं. सबकुछ सुनियोजित तरीके से चल रहा है. सीआइडी, स्पेशल ब्रांच व पुलिस मुख्यालय भी चुप ही है.

इसे भी पढ़ें – हजारीबाग में फिर शुरू हुआ लिंकेज कोयले का अवैध कारोबार, पुलिस के दो अफसरों को हर माह मिलता है 1.50…

मैनेज करने में एक करोड़ से अधिक नहीं लगते थे

जानकारी के मुताबिक, पहले लिंकेज कोयला का अवैध कारोबार करने वाले कारोबारियों की तरफ से तीन-चार लोग ही पुलिस, नेता और मीडिया को मैनेज करते थे. वह टीम ही अन्य कारोबारियों से वसूल कर सबकुछ मैनेज करती थी. ऐसा करने से कारोबारियों का काम सस्ते में निपट जाता था. सबको मैनेज करने में एक करोड़ से अधिक नहीं लगते थे.

तब थाना स्तर के पदाधिकारियों को भी ठीक-ठाक रकम मिल जाती थी. लेकिन अब मामला बदल गया है. साहेब अलग-अलग कारोबारियों से टन के हिसाब से वसूल रहे हैं.

अब थाना स्तर के पदाधिकारी ट्रक गिनते रहते हैं, पर कुछ कर नहीं सकते. मजाल नहीं कि ट्रक को कोई रोक दे. सब चुप हैं. हजारीबाग से लेकर रांची तक के अफसर ही नहीं, सीआइडी, स्पेशल ब्रांच और मुख्यालय तक के अफसर चुप हैं.

कल पढ़ियेः संथाल परगना के एक जिला में कैसे चल रहा है कोयले का अवैध कारोबार

इसे भी पढ़ें – शहरी क्षेत्रों में लोगों की सूखेगी हलक, रोजाना पानी की जरूरत 1616.35 लाख गैलन, उपलब्ध सिर्फ 734.35 लाख

Related Articles

Back to top button