Uncategorized

सिमडेगाः सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल

News Wing Simdega, 06 December: सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र के केरया पाहनटोली स्थित सिमडेगा-राउरकेला मुख्य पथ पर सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. जानकारी के मुताबिक कुलामारा डेहीडांड़ निवासी आनंद टोपनो (18) और किशोर टोपनो मोटरसाइकिल से सिमडेगा की ओर आ रहे थे. इसी क्रम में केरया पहानटोली के निकट एक वाहन को ओवरटेक करने के दौरान विपरीत दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन के चपेट में आ गये. इस घटना में दोनों गंभीर रुप से घायल हो गये. दोनों को रेफरल अस्पताल ठेठइटांगर लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद दोनों घायलों को सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने आनंद टोपनो को मृत घोषित कर दिया, जबकि किशोर टोपनो का इलाज किया जा रहा है. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button