कोलंबो, न्यूज विंग : भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने श्रीलंका के खिलाफ यहां जारी दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अपने टेस्ट करियर में 4000 रन पूरे कर लिए हैं. पुजारा 50वां टेस्ट मैच खेल रहे हैं. वह भारत की ओर से सबसे तेजी से 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे स्थान पर हैं.
84
पारी खेल कर पुरे किये 4000 रन
रन
पुजारा ने कुल 84 पारियां खेलकर टेस्ट करियर के 4000 रन पूरे किए हैं. वह इस प्रकार भारत के दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ की बराबरी कर चुके हैं. उन्होंने भी अपनी 84 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे. भारत की ओर से सबसे तेजी से 4000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर सहवाग का नाम है. उन्होंने कुल 79 पारियों में यह कारनामा कर दिखाया. इसके बाद दूसरे स्थान पर सुनील गावस्कर का नाम है, जिन्होंने 81 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की. अगर टेस्ट मैचों की गिनती के रूप में देखा जाए, तो सुनील गावस्कर ने 43 मैचों में 4,000 रन पूरे किए थे और वे इस प्रकार इस सूची में सबसे ऊपर हैं. इसके बाद वीरेंद्र सहवाग और द्रविड़ ने 48 मैचों में इस मुकाम को हासिल किया था. पुजारा इस सूची में भी चौथे स्थान पर हैं.




