
Giridih: डुमरी उपचुनाव में सुबह 11 बजे तक जिला प्रशासन ने मतदान का प्रतिशत 11, 23 फीसदी रिकॉर्ड दर्ज किया. वहीं दोपहर एक बजे तक 43 फीसदी मतदाताओं ने वोटिंग की है.

कमोबेश, डुमरी उपचुनाव को लेकर मतदाता मतदान के लिए निकले तो बारिश शुरू हो गई. इसके बावजूद वोटर छतरी का इस्तेमाल कर मतदान करते नजर आए. जब बारिश थमी तो डुमरी के ही उत्तराखंड के नुरंगो, बोकोतांद, ससारखो मतदान केंद्र में लोगों की भीड़ देखने को मिली.

AIMIM प्रत्याशी अब्दुल मोबिन रिजवी मतदान के बाद बातचीत में कहा कि अब डुमरी उपचुनाव सहानुभूति का चुनाव नहीं रह गया है. बल्कि, ये चुनाव धनबल का चुनाव बन चुका है. क्योंकि INDIA गठबंधन के प्रत्याशी बेबी देवी के समर्थन में सीएम हेमंत खुद कई बार आए, उनके मंत्रिमंडल के कई मंत्री भी चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे, जबकि एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी के समर्थन में तीन पूर्व मुख्यमंत्री प्रचार में आए. लिहाजा, इस चुनाव के माहौल को बदल दिया गया है.




