DumkaJharkhand

लंबित वेतनमान को ले सिविल सर्जन से मिले दुमका के स्वास्थ्यकर्मी, जल्द भुगतान करने की मांग

Dumka: अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सदस्यों ने मंगलवार को सिविल सर्जन दुमका से मुलाकात की. इस दौरान सिविल सर्जन दुमका को जानकारी दी गयी कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से 2211 स्वास्थ्य कर्मियों के वेतन आवंटन के लिए फंड जारी कर दिया गया है. इसके बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से उक्त स्वास्थ्य कर्मचारियों को वेतन नहीं दिया गया. साथ ही जानकारी दी गयी वेतन की कमी के कारण स्वास्थ्य कर्मचारियों में भुखमरी की स्थिति हो गयी है. इसकी जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री कैलाश साह ने कहा लंबे समय से जिला में स्वास्थ्य कर्मी आंदोलन कर रहे हैं. इसके बाद भी कर्मचारियों का वेतन भुगतान नहीं किया गया. जबकि आंदोलन के कारण जिला में स्वास्थ्य सविधाएं बाधित हो रही हैं. इसके बाद भी सिविल सर्जन कार्यालय की ओर से कोई पहल नहीं की जा रही है.

इसे भी पढ़ें – लातेहार : ‘SDO ने बेटी की शादी में कैटरिंग का काम करा लिया, पैसे मांगने पर कहते हैं- केस में फंसा दूंगा’

जीपीएफ काट कर चेक दिया गया, लेकिन खाता में नहीं आया

कैलाश ने जानकारी दी कि पिछले वित्तीय वर्ष में जीपीएफ की कटौती कर चेक निर्गत किया गया. लेकिन अब तक खाता में पैसा नहीं आया. जो काफी संशय का विषय है. जबकि पूर्व में ही अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गयी थी. इन स्वास्थ्य कर्मचारियों के समायोजन की मांग भी पूर्व में की गयी, लेकिन इस पर भी कोई पहल नहीं की जा रही. कैलाश ने जानकारी दी कि संघ की प्रमुख मांगों में सभी स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रति माह निश्चित तारीख को की जाये.

सिविल सर्जन ने कहा मांगें पूरी होंगी

इस दौरान सिविल सर्जन डॉ अनंत कुमार झा ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मचारियों की सभी मांगें जल्द पूरी की जायेंगी. मौके पर राजीव नयन तिवारी, कैलाश तपन कुमार ठाकुर, शैलेन्द्र कुमार, सच्चिदानन्द सोरेन, अजितेशराय, फनीलाल महतों, शुभ्ररानी दे,नित्यानंद सिंह, कोमोलीनी मुर्मू नम्रतारानी मंडल, दिप्तीरानी पाल, मीना कुमारी, गीता कुमारी, श्रीमंत दास, अजय कुमार, सीनासी सेरेन, लिली किस्कु समेत अन्य मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें – दुमका : मौखिक आदेश से बंद किया पोषाहार, नहीं मिला मानदेय, न्याय की उम्मीद में भटक रही सेविका

Related Articles

Back to top button