HazaribaghJharkhandLead NewsRanchi

रामनवमी: लॉ एंड आर्डर संभालने के लिए हजारीबाग में छह अफसरों की प्रतिनियुक्ति

Ranchi: रामनवमी त्यौहार को देखते हुए हजारीबाग जिला में विधि-व्यवस्था को संभालने के लिए झारखंड प्रशासनिक सेवा के छह अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति हजारीबाग जिले में की गयी है. इनकी प्रतिनियुक्ति 30 मार्च से एक अप्रैल 2023 तक दो दिन के लिए दी गयी है. हजारीबाग उपायुक्त के अधीन ये कार्य करेंगे. इस संबंध में कार्मिक प्रशासनिक सुधार राजभाषा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दिया है. प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद सभी अधिकारी अपने पदस्थापन स्थान पर वापस योगदान देंगे.

इनकी हुई दो दिनों के लिए प्रतिनियुक्ति

डीटीओ लातेहार संतोष सिंह, बीडीओ बहरागोड राजेश कुमार साहू, सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी रांची शैलेश कुमार, सीओ सोनाहातू प्यारे लाल, बीडीओ नौडीहा बाजार पलामू, सीओ चंदवारा कोडरमा रामरतन बर्णवाल.

इसे भी पढ़ें: BUDGET SESSION 2023: सदन में आरोप-प्रत्यारोप नहीं सकारात्मक चर्चा हो तभी विधानसभा की गरिमा कायम रहेगी : आलमगीर

 

Related Articles

Back to top button