
Ranchi: जदयू (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ़ ललन सिंह, बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री सह झारखण्ड जदयू के प्रभारी डॉ अशोक चौधरी और बिहार विधान परिषद के सदस्य एवं प्रदेश जदयू के सह प्रभारी विजय कुमार सिंह संग प्रदेश जदयू नेताओं की बैठक बुधवार को राजकीय अतिथिशाला, रांची में हुई. इस दौरान जदयू के प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने संगठन के कार्यों की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी को दी. इस दौरान नेताओं ने झारखण्ड जदयू नेताओं को आगामी चुनावों के मद्देनज़र संगठन को बूथ स्तर तक पहुँचाने का निर्देश दिया. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सदस्यता अभियान को जारी रखने के निर्देश दिए. इस दौरान तृणमूल कांग्रेस झारखण्ड के पूर्व अध्यक्ष मधुकर सिंह अपने समर्थकों संग जदयू की सदस्यता ग्रहण की.
बैठक में पूर्व विधायक सुधा चौधरी, डॉ आफ़ताब जमिल, अशोक चौधरी, श्रवण कुमार, भगवान सिंह, सागर कुमार, पिंटू सिंह, शैलेंद्र महतो, डॉ विनय भरत, अख़्तर हुसैन, अखिलेश राय, राम स्वरूप यादव, सुशील सिंह, प्रदीप महतो, विश्राम मुण्डा, बेनी माधव झा, बैद्यनाथ पासवान, अंजलि सिंह, दीप नारायण सिंह, हाजी हसिब खान, नागमणी सिन्हा, लालचन महतो, रमाकान्त मण्डल एवं अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे.




