
Ranchi: राज्य के तीन जिलों पलामू (डाल्टनगंज) दुमका, पाकुड़ से झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई के लिए तीन वर्चुअल प्लेटफार्म का ऑनलाइन उद्घाटन बुधवार को किया गया. हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्रा ने इस वर्चुअल प्लेटफार्म का उद्घाटन किया.


मौके पर हाई कोर्ट के सभी जजगण, महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित कई लोग उपस्थित थे. हाई कोर्ट की कंप्यूटर एवं डिजिटाइजेशन कमेटी द्वारा दूरस्थ स्थित उक्त तीनों जिलों से हाईकोर्ट में मामलों की सुनवाई के लिए संबंधित जिला न्यायालय में पहले से स्थापित की ई – सेवा केंद्र को वर्चुअल सुनवाई के लिए प्रयोग में लाए जाने का निर्णय लिया गया है. यद्यपि उक्त सेवा केंद्रों से नए मामलों की ई-फाइलिंग को शुरुआती कठिनाइयां जैसे स्टांप रिपोर्टिंग, त्रुटि निवारण इत्यादि के कारण अभी स्थगित रखा गया है. इस संबंध में सभी संबंधित पक्षों से समुचित विचार – विमर्श के बाद राज्य के सभी न्यायालयों से ई फाइलिंग प्रारंभ किए जाने के संबंध में उचित कदम उठाया जाएगा. इस आशय की जानकारी हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल ने दी.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लीज आवंटन मामला: हाइकोर्ट ने सुनवाई की पूरी, फैसला रखा सुरक्षित




