DumkaJharkhand

दुमका : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक जवान शहीद, चार घायल

Dumka : झारखंड में लोकसभा चुनाव होने के बाद एक बार फिर से नक्सलियों ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है. जहां सरायकेला में एक सप्ताह के दौरान दो आईडी ब्लास्ट करके पुलिस को क्षति पहुंचाई. वहीं दुमका में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ की घटना सामने आयी है.

यह मुठभेड़ दुमका के नक्सल प्रभावित रानेश्वर प्रखंड के मसलिया थाना क्षेत्र के कटहलिया गांव के पास हुई है. जिसमें एसएसबी के एक जवान की मौत हो गयी और चार जवान घायल हो गए.

मुठभेड़ के दौरान पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए. फिलहाल क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया जा रहा है. मुठभेड़ की घटना की पुष्टि दुमका एसपी वाई एस रमेश ने की है. उन्होंने बताया कि बल की जवाबी कार्रवाई में कम से कम पांच माओवादियों को गोली लगी. वे सभी जंगलों में भाग गए.

रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए. अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है. वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

नक्सलियों ने कि पुलिस पर फायरिंग

दुमका के रानीश्वर थाना क्षेत्र में नक्सल गतिविधि बढ़ने की सूचना मिलने पर एसएसबी और जिला पुलिस बल के द्वारा संयुक्त सर्च अभियान चलाया गया. सर्च अभियान के दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी.

जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग शुरू की. दोनों ओर से हुई गोलीबारी में पुलिस को भारी पड़ता देख नक्सली भाग खड़े हुए.

एसएसबी का एक जवान शहीद

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में एसएसबी का एक जवान शहीद हो गया. वहीं चार जवान घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया है. शहीद जवान नीरज छेत्री असम का रहने वाला बताया जा रहा है. मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है.

सराइकेला में आईडी ब्लास्ट में घायल हुए थे 26 जवान

27 मई को सराइकेला जिले के कुचाई थाना क्षेत्र के राय सिंदरी पहाड़ पर नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट किया था. जिसमें कोबरा बटालियन और झारखंड पुलिस के 26 जवान जख्मी हो गये थे.

ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी आवाज करीब पांच किमी के दायरे में सुनाई दी थी. ब्लास्ट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी की थी. जिसका जवानों ने भी करारा जवाब दिया था. वहीं इस घटना में भी नक्सली जंगल का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे थे.

Related Articles

Back to top button