GiridihNEWS

गिरिडीह में एडमिट कार्ड नहीं मिलने के कारण 70 छात्राएं इंटर की परीक्षा से रहेंगी वंचित, डीईओ ने स्कूल प्रबंधन की बताई लापरवाही

Giridih: जिले में इंटर परीक्षा की तैयारी में जुटी लगभग 70 छात्राओं को इस बार मंगलवार से शुरू हो रही परीक्षा से वंचित रहना पद सकता है, क्योंकि इन छात्राओं को अब तक एडमिट कार्ड उपलब्ध नहीं हुआ है. रविवार को सदर प्रखंड के पूरना नगर की यह छात्राएं भाजपा नेता सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साहु से मिली और उन्हें अपनी परेशानी से अवगत कराया. छात्राओं का कहना था कि शिक्षा विभाग के सुझाव पर काफी पहले ही सारे दस्तावेज उपलब्ध करा दिए गए थे लेकिन अब तक एडमिट कार्ड नहीं मिला है.

छात्राओं की परेशानी सुनकर भाजपा नेता ने जैक बोर्ड के अध्यक्ष और डीसी से वार्ता समस्या निपटारे की मांग करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में छात्राएं कैसे परीक्षा दे पाएगी. लिहाजा, उन्होंने सोमवार तक एडमिट कार्ड नहीं मिलने पर मामले पर कड़ा रुख अख्तियार करने की बात कही.

वहीं इस मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नीलम आइलिन का कहना है कि इस मामले में पुरना नगर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही है, ये बड़ा मामला है, अब सप्लीमेंट्री एग्जाम ही सारे बच्चियों का सहारा है.

Related Articles

Back to top button