BiharLead NewsNEWS

सिवान में गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण सात लोग झुलसे, इलाजरत

Siwan : गुठनी थाना क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी हरे राम यादव के घर में देर रात गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई, जिसमें झुलस कर 7 लोग बुरी तरह जख्मी हो गए हैं. घायलों में एक 6 साल की मासूम भी शामिल है. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से 4 लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें पटना रेफर कर दिया गया.

घटना तब हुई जब पूरा परिवार देर रात खाना खाकर सोने चला गया. अचानक एक बजे रात में गैस लीक होने की महक आने लगी, तब घर की दो महिलाओं ने जाकर किचन का दरवाजा खोला ताकि गैस को बंद कर दें, घर की एक महिला साधना देवी ने जैसे ही किचन का दरवाजा खोला अचानक आवाज होते ही वहां आग लग गई. देखते ही देखते आग की लपटें बगल के रुम तक पहुंच गईं, जिसमें सोए हुए 7 लोग बुरी तरह झुलस गए.

इसे भी पढ़ें: BPSC पेपर लीक मामला : गिरफ्तार DSP रंजीत रजक को किया गया सस्पेंड

Related Articles

Back to top button