
Jamshedpur : हाईकोर्ट के आदेश के बाद बुधवार को जमशेदपुर उपायुक्त कार्यालय के पास डीटीओ दिनेश रंजन और ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया. डीटीओ ने चार पहिया वाहनों के आगे लगे नेम प्लेट को हटावाया. दिनेश रंजन ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद परिवहन विभाग के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है. निजी चार पहिया वाहनों के आगे सिर्फ नंबर प्लेट लगा रहेगा या अन्य कुछ भी लिखा हुआ नेम प्लेट हटा दिया जाएगा. उन्होंने कई चार पहिया वाहनों को रोक कर नेम प्लेट निकलवाया और उनसे जुर्माना वसूल किया. डीटीओ की इस कार्रवाई पर कई लोगों ने उनसे जुर्माना नहीं लेने की मिन्नत की तो कुछ लोगों ने पैरवी लगाकर बचने की कोशिश की. डीटीओ दिनेश रंजन ने कहा कि चार पहिया वाहनों के खिलाफ यह अभियान प्रतिदिन चलाया जाएगा. चार पहिया वाहन पर नेम प्लेट लगाकर चलने वाले वाहन मालिक खुद ही उसे हटा लें अन्यथा पकड़े जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
इसे भी पढ़ें – एटीएम पर खड़े ठग ने दो लोगों को बनाया शिकार, देखते ही देखते उड़ा डाले 1.20 लाख रुपये




