
Ranchi: झारखंड में शहरों की श्रेणी के अनुसार मोटरयान निरीक्षकों की तैनाती की जायेगी. रांची, हजारीबाग, पलामू, दुमका, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद व गिरिडीह में तीन-तीन मोटरयान निरीक्षक होंगे. इसके अलावा अन्य छोटे शहरों में एक या दो एमवीआई की तैनाती की जायेगी. परिवहन विभाग ने राज्य में 25 नये मोटरयान निरीक्षक के पद सृजित किए हैं. वहीं पहले से राज्य में 24 एमवीआइ के पद सृजित हैं. यानि कुल 49 एमवीआई के पद पूरे झारखंड में होंगे. फिलहाल तीन ही एमवीआई नियमित रूप से काम रहे हैं,वहीं नौ एमवीआई की नियुक्ति संविदा पर हुई है.
अब पहले इनकी नियुकित् प्रक्रिया प्रारंभ करेगा और इसके बाद एमवीआई की तैनाती की जायेगी. विभाग का मानना है कि सभी पदों पर एमवीआई के नियुक्त होने पर वाहनों की जांच,फिटनेस प्रमाण पत्र सहित अन्य कार्य आसानी से हो सकेंगे. राजस्व में भी वृद्धि होगी.
ये होता है काम


मोटरवाहनों का निबंधन, योग्यता की जांच,मोटरवाहन का कर संग्रहण,यात्री,मालवाहक मोटरवाहनों के परमिट की स्वीकृति, एवं नवीकरण, लाइसेंस जारी करने एवं नवीकरण,बसों का फिटनेस, वायु पदूषण की जांच, आपदा आदि स्थिति में अनुश्रवण आदि का काम करते हैं.




जिला | अभी स्वीकृति | अतिरिक्त स्वीकृति | कुल स्वीकृत पद |
रांची | 01 | 02 | 03 |
हजारीबाग | 01 | 02 | 03 |
पलामू | 01 | 02 | 03 |
जमशेदपुर | 01 | 02 | 03 |
चाइबासा | 01 | 01 | 02 |
गुमला | 01 | 01 | 02 |
लोहरदगा | 01 | 0 | 01 |
बोकारो | 01 | 02 | 03 |
धनबाद | 01 | 02 | 03 |
कोडरमा | 01 | 01 | 02 |
चतरा | 01 | 0 | 01 |
गढ़वा | 01 | 0 | 01 |
देवघर | 01 | 02 | 03 |
पाकुड़ | 01 | 0 | 01 |
गोड्डा | 01 | 01 | 02 |
साहेबगंज | 01 | 01 | 02 |
लातेहार | 01 | 0 | 01 |
सिमडेगा | 01 | 0 | 01 |
जामताड़ा | 01 | 0 | 01 |
सरायकेला | 01 | 01 | 02 |
खूंटी | 01 | 0 | 01 |
रामगढ़ | 01 | 01 | 02 |
कुल: | 24 | 25 | 49 |