Uncategorized

बोकारो : स्टील सिटी के सेक्टर्स के सड़कों की हालत जर्जर, स्ट्रीट लाइट की हालत भी दयनीय

Bokaro : बोकारो स्टील सिटी के कुछ महत्वपूर्ण सड़कों को छोड़कर 10 सेक्टरों के हर स्ट्रीट और बाज़ारों की सड़कों की हालत खराब है. दरअल बोकारो शहर की सड़कों की हालचत पिछले पांच सालों से ही खराब है और बोकारो इस्पात प्रबंधन भी इन सड़कों को बनाने की दिशा में कोई पहल नहीं कर रहा है. वहीं शहर में रहने वाले लोगों को बाइक से चलने में दिक्कत तो हो रही है, लेकिन पैदल तलने वाले लोगों को भी परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं. कई सड़कों की हालत तो ऐसी है कि उनपर हर वक्त धूल उड़ता रहता है. जबकि शहर के प्रमुख बाजार सिटी सेंटर के भी सड़कों का हाल काफी खराब है, बाजार आने वाले लोगों को काफी दिक्कतें होती हैं.

इसे भी पढें-सरकारी दौरा या पीए अंजन की शादी में किराए के विमान से असम गए थे सीएम रघुवर दास !

 एक दशक पूर्व सड़क के मामले में बोकारो की होती थी तारीफ

करीब एक दशक पूर्व बोकारो स्टील सिटी के सड़कों की तारीफ की लगभग हर जिले में होती थी. लेकिन अब स्थिति उलट गई है. अब हर सेक्टरों के सड़कों पर सिर्फ गड्ढे ही नजर आते हैं और हल्की बारिश में भी सड़कों पर पानी का जमाव हो जाता है. जबकि कई ऐसे भी स्ट्रीट हैं, जहां एक बार सड़क बनने के बाद उसकी कभी मरम्मति ही नहीं हुई.

इसे भी पढें – पलामू: सिर्फ बिजली कनेक्शन के अभाव में पांच वर्षों से बनकर पेंडिंग पड़ा है चैनपुर का सीएचसी, विस में उठा अस्पताल भवन मामला, स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप 

 सड़कों के साथ स्ट्रीट लाईट भी नहीं जलते

शहर के सड़कों की हालत तो दयनीय है ही, लेकिन रात होते ही जलने वाली स्ट्रीट लाइट भी अब कहीं-कहीं ही जलती है. वहीं अधिकांश सड़कों पर लाइट बुझे ही रहे हैं. जिससे रात के वक्त लोगों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. जबकि कई ऐसी मुख्य सड़कें हैं, जिनपर स्ट्रीट लाइट के खम्भे भी अब टूटकर गिरने लगे हैं. वहीं कुछ वर्ष पहले ही सोलर स्ट्रीट लाइट भी सेक्टर-9, सेक्टर-4  के कुछ हिस्सों में लगाया गया था. जो अब कहीं भी नजर नहीं आती है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button