Dhanbad

धनबाद में शुरू होगी IPPB सुविधा, PM मोदी करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन

Dhanbad: आगामी एक सितंबर को धनबाद सहित देश भर के 650 डाक घरों की शाखाओं और 3250 सेवा केंद्रों पर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की ऑनलाइन शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम से करेंगे. धनबाद के टाउन हॉल में जिला का मुख्य कार्यक्रम आयोजित होगा. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सांसद पशुपति नाथ सिंह मौजूद रहेंगे. यह जानकारी एपीपीबी के प्रभारी सह अधीक्षक रेल डाक सेवा बीपी सिन्हा ने गुरूवार को मीडिया को दी.

इसे भी पढ़ें – कांके में बने 18 करोड़ के स्लॉटर हाउस पर लगा ग्रहण, कभी भी बोरिया-बिस्तर बांध गुल हो सकती है संचालक कंपनी

सम्पूर्ण बैंक में परिणत हो जाएगा डाक विभाग

IPPB के माध्यम से शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के सभी लोग पोस्‍ट ऑफिस का इस्‍तेमाल बैंक की तरह कर सकेंगे. इसमें बचत एवं चालू खाते, फंड ट्रांसफर, डायरेक्ट बेनिफिट, बिल भुगतान के साथ हर वो व्यवसायिक कार्य कर सकते हैं जो एक बैंक उन्हें उपलब्ध कराता है. यह सेवा पूरी तरह कैशलेस और पेपरलेस होगी.

इसे भी पढ़ें – धनबाद जेल की सुरक्षा प्रशासन के लिए चुनौती, गैंग्स के मुलाकातियों पर पुलिस की नजर

धनबाद के जिन डाकघरों में मिलेंगी

IPPB की सुविधा मिल सकेगी उसमे प्रधान डाक घर, गोविंदपुर उप डाकघर, केशका शाखा डाकघर, भीतिया और बागसुमा शाखा डाकघर शामिल है.

Related Articles

Back to top button