Crime NewsDumkaJharkhand

पुलिस ने 6 जुआरियों को गिरफ्तार किया, जुआरियों में शिक्षक व प्रखंडकर्मी भी शामिल

Dumka: नगर थाना पुलिस ने जुआरियों पर नकेल कसने को लेकर बड़ी कार्रवाई की है. नगर थाना पुलिस द्वारा कल रात पुलिस लाईन के समीप एक घर में चल रहे जुए के अड्डे पर छापेमारी की गई. छापेमारी में नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली. संचालक सहित 6 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया गया. अड्डे से पुलिस द्वारा नकद 5 हजार पांच सौ रुपये और चार बाइक भी जब्त किये गये.

एक शिक्षक एवं प्रखंडकर्मी भी थे शामिल

जानकारी के अनुसार  बुधवार रात को नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की. जहां पुलिस लाइन के पीछे कुणाल दास के घर में जुआ खेला जा रहा है. पुलिस ने कुणाल दास के घर में छापेमारी कर जुआ खेल रहे 6 लोगों को गिरफ्तार किया. दर्जनों लोग भागने में सफल रहे. गिरफ्तार लोगों में राकेश कुमार पेशे से सरकारी शिक्षक हैं. वहीं गुणाधर पाल काठीकुंड प्रखंड कार्यालय में कार्यरत हैं. पुलिस ने कुणाल दास (गाँधीनगर), अजय मंडल (हँसड़ीहा), अफरोज आलम (डंगालपाड़ा), सुधीर कुमार सिंह (कुम्हारपाड़ा) और गुणाधर पाल (भुरकुंडा), राकेश कुमार (गिलानपाड़ा) को गुरुवार के जेल भेज दिया.

इसे भी पढ़ें- सचिव ने कहा-15 दिनों में जांच कर रिपोर्ट दो, विभाग ने दबाई चिट्ठी, क्या ठेकेदार को बचा रहे हैं…

डीएसपी वन प्रकाश पूंज्य के निर्देशानुसार हुई कार्रवाई

नगर थाना प्रभारी सह इस्पेक्टर देवब्रत पोद्दार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की. कार्रवाई डीएसपी वन प्रकाश पूंज्य के निर्देशानुसार हुई. टीम में एएसआई कुमुद कुमार यादव, रामसेवक प्रसाद सहित अन्य जवान शामिल थे. थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर देवब्रत पोद्दार ने बताया कि सभी अरोपियों के खिलाफ धारा 420, 290/34 और 11 गैम्बलर एक्ट तहत के मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

पुलिस द्वारा दूसरी बड़ी कार्रवाई

लॉटरी और जुए के खिलाफ पुलिस की दूसरी बड़ी कार्रवाई है. इससे पूर्व अवैध रूप से पश्चिम बंगाल से लॉटरी का अवैध धंधा फल-फूल रहा था. जहां नवनियुक्त डीएसपी वन प्रकाश पूंज्य ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी को जेल भेजा था. वहीं अन्य कई जुआ अड्डे अब भी संचालित है. जहां लाखों का कारोबार चलता है. वहीं 12 बोरे अवैध लॉटरी सहित एक लाख नकदी और कई कम्प्यूटर सहित अन्य सामग्री बरामद की थी. जिसमें 5 अन्य नामजद आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज हुआ था. जो अब भी पुलिस की पकड से दूर है.

इसे भी पढ़ें- को-ऑपरेटिव बैंक में करोड़ों के घोटाले के मामले में स्पेशल ऑडिट की अनुशंसा के बाद PIL

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं. 

Related Articles

Back to top button