Chaibasa

विधायक दशरथ गागराई के भाई के चालक को सटाया पिस्टल, जांच में जुटी पुलिस

Chakradharpur: खरसावां विधायक दशरथ गागराई के भाई सह पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई के चालक को हथियार बंद नकाबपोश ने पिस्टल सटा दिया. हालांकि नकाबपोश अपराधियों ने चालक को पिस्टल सटाकर विजय सिंह गागराई को खोज रहे थे. बाद में केरा मेला से डा. विजय सिंह गागराई मेला से निकल गया. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीबन डेढ़ हथियारबंद नकाबपोश अपराधी डा. विजय गागराई को खोजते हुए उनके स्कार्पियो गाड़ी पहुंचे. गाड़ी फुलवारी मैदान में रख कर ड्राईवर मुखलाल हेंब्रम बैठा था. अपराधियों ने कनपट्टी पर पिस्टल सटाते हुए बोस (विजय सिंह गागराई) कहां पूछा. वहीं मोबाइल फोन बंद रख कर इंतजार करने को कहा. वहीं मौका का फायदा उठाते हुए ड्राइवर मुखलाल हेंब्रम को मेले से जाने को कहते हुए मोबाइल बंद कर दिया. बाद में डॉ विजय सिंह गागराई पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से जल शरबत वितरण का शिविर लगाया था. शिविर से एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से अपने  बांझीकुसूम रिश्तेदार के घर चलें गई . घटना के बाद ड्राइवर थोड़ी देर बाद  गाड़ी लेकर पहुंचा तो घटना का जानकारी लेते हुए बड़े भाई विधायक दशरथ गागराई को दिया और चक्रधरपुर थाना पहुंचे. थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार को ड्राइवर मुखलाल हेंब्रम से जानकारी प्राप्त करते हुए उन्हें लेकर घटना स्थल पहुंचे. इधर, थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिलने पर जांच पड़ताल चल रहा है. इस संबंध में कोल्हान डीआईजी अजय लिंडा ने कहा कि इस मामले की जानकारी हमें नहीं है, अगर ऐसा घटना हुआ है, तो पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करेगी.

इसे भी पढ़ें: केरा व पाउड़ी मंदिर में कांटों पर लेटा, अंगारों पर चल भक्तों ने दिखाई आस्था

Related Articles

Back to top button