
Jamshedpur : जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज के नए प्रोफेसर इंचार्ज के रूप में डॉक्टर सुधीर कुमार साहू की नियुक्ति की गई है. कोल्हान यूनिवार्सिटी के उड़िया विभाग के शिक्षक रह चुके डॉ. सुधीर कुमार साहू का ट्रांसफर जमशेदपुर के वींमेंस कॉलेज कर दिया गया है. उन्हें जल्द से जल्द पदभार ग्रहण करने का निर्देश भी दिया गया है. यूनिवार्सिटी की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है.
यूनिवर्सिटी के प्रवक्ता डॉ. पीके पाणी ने कहा कि कुलपति के निर्देश पर नए प्रोफेसर इंचार्ज के नियुक्त की गई है. मालूम हो कि जमशेदपुर वीमेंस कॉलेज वीमेंस यूनिवर्सिटी बनने की प्रक्रिया में है लेकिन अभी तक कुलपति की नियुक्ति नहीं होने की वजह से कोल्हान यूनिवर्सिटी के अंतर्गत ही आता है.
ये भी पढ़ें-Jamshedpur : खतरनाक इरादे लेकर ससुराल पहुंचा पति, रात होते ही पत्नी का किया ये हाल




