Crime NewsLead NewsNational

अवैध संबंध में उजाड़ा 15 साल पहले बसा परिवार, रिश्ते में देवर प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने की सैनिक पति की हत्या

Chandigarh : हरियाणा के चरखी दादरी में डुडीवाला किशनपुरा निवासी एक सैनिक की गत तीन फरवरी की रात संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत की गुत्थी पूरी तरह सुलझ गई है. एक सप्ताह पहले आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर बाढड़ा थाना पुलिस ने गहनता से जांच की और पुलिस की शक की सुई मृतक की पत्नी पर घूम गई.

18 फरवरी को पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि पत्नी और प्रेमी के अवैध रिश्ते का पता चलने पर उन्होंने हत्या की योजना बनाई थी, जिसे अंजाम देने में वो सफल रहे.

इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: झारखंड राज्य चतुर्थवर्गीय सरकारी कर्मचारी संघ ने बुना आंदोलन का तानाबाना

पति को पता चला नाजायज रिश्ते का

बाढड़ा थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि डुडीवाला किशनुपरा निवासी प्रवीण (35) सेना में हवलदार था. इस बार वो छुट्टी आया तो उसे पत्नी मनीषा और रिश्ते में मनीषा का देवर लगने वाले दीपक उर्फ विक्की के नाजायज रिश्ते का पता लग गया. इस पर मनीषा ने अपने प्रेमी दीपक को इस बात की जानकारी दी. जिस पर दोनों मिलकर सेना में हवलदार प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

थाना प्रभारी ने बताया कि गत तीन फरवरी की रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो गए और मनीषा ने प्रवीण के खाने में नींद की गोलियां मिला दीं. प्रवीण के गहरी नींद में सोने के बाद उसने दीपक को घर बुलाया और इसके बाद उन्होंने प्रवीण के मुंह और नाक को तोलिये से दबाए रखा.

कुछ देर बाद ही प्रवीण ने दम तोड़ दिया और इसके बाद ही उन्होंने उसे छोड़ा. थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि दोनों आरोपियों को गत 18 फरवरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया और इसके बाद कोर्ट में पेश कर उन्हें पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया. रिमांड अवधि के दौरान दोनों आरोपियों ने हत्याकांड कबूल लिया.

इसे भी पढ़ें : JSSC CGL : 2019 में आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को फिर से एप्लीकेशन का मिल सकता है मौका !

आरोपी महिला से आठ साल छोटा है प्रेमी

थाना प्रभारी रामअवतार ने बताया कि मृतक की पत्नी एवं मामले की आरोपी मनीषा की उम्र करीब 35 साल है जबकि दीपक उनके परिवार का ही है और आरोपी महिला का देवर लगता है. दीपक उर्फ विक्की की उम्र करीब 24 साल है. दीपक अविवाहित है.

तीन माह के प्यार में मनीषा ने उजाड़ दिया 15 साल पहले बसा परिवार

डुडीवाला किशनपुरा निवासी सैनिक प्रवीण की हत्या का राज खुलने के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. हत्याकांड को लेकर गिरफ्तार की गई मृतक की पत्नी मनीषा और उसके प्रेमी दीपक ने पुलिस के सामने जो रोल खोले हैं, उसके मुताबिक दोनों के बीच नाजायज रिश्ता पिछले करीब तीन माह से था. वहीं, प्रवीण और मनीषा की शादी 15 साल पहले हुई थी. ऐसे में मनीषा ने तीन माह के प्यार के लिए 15 साल पहले बसा अपना परिवार उजाड़ लिया.

इसे भी पढ़ें :  Good News : ये है अनोखी शादी, एक ही घर में बारात लेकर पहुंच गयीं तीन दुल्हनें  

पत्नी बोली इसलिए की हत्या

डुडीवाला किशनुपरा निवासी प्रवीन हत्याकांड की आरोपी मनीषा ने बताया कि इस बार प्रवीण जब छुट्टी आया तो उसे परिवार में उसका देवर लगने वाले दीपक के साथ नाजायज रिश्ते का पता चल गया. इससे खफा प्रवीण ने उससे कहा कि उसने इज्जत मिट्टी में मिला दी और अब उसकी (मनीषा) उसे जरूरत नहीं है. मनीषा ने बताया कि पति के पकड़ में आने के बाद उसे डर था कि प्रवीण उसे छोड़ देगा या फिर हत्या कर देगा. इसके तुरंत बाद उसने दीपक को इसकी जानकारी दी. फिर उन दोनों ने योजनाबद्ध तरीके से प्रवीण को रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

प्रवीण की मौत में जो तौलिया प्रयोग किया गया उसे उन्होंने जला दिया था. मनीषा ने बताया कि उसे डर था कि तोलिये पर फिंगर प्रिंट आ जाएंगे. उन्होंने नींद की गोली के पत्ते को भी रसोई की चिमनी में जला दिया.

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: नई पेंशन योजना रद्द कराने के ल‍िए आंदोलन करेगा झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ

चार फरवरी को छुट्टी बिताकर प्रवीण को लौटना था वापस

पोस्टमार्टम के दौरान मृतक के भाई ओमप्रकाश ने पुलिस बयान में बताया था कि प्रवीण को चार फरवरी को छुट्टी काटकर ड्यूटी पर लौटना था. प्रवीन की तैनाती मेरठ में थी और ड्यूटी पर लौटने से एक दिन पहले ही उसकी पत्नी मनीषा ने प्रेमी के साथ मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया. आरोपी दीपक पहले बाहर रहता था और कुछ समय पहले ही गांव लौटा है.

इसे भी पढ़ें : मधुबन चिंतन शिविर का मकसद कांग्रेस मैनिफेस्टो पर चर्चा के बाद उसे लागू कराना है: राजेश ठाकुर

पिता का उठा साया, मां भी नहीं दोनों बच्चों के पास

हत्याकांड की आरोपी मनीषा की एक गलती से उसके दोनों बच्चे जो पीड़ा झेलेंगे, उसका अंदाजा लगाना भी मुश्किल है. दस वर्षीय बेटे और 12 वर्षीय बेटी से पिता का साया उनकी मां ने ही छीन लिया, जो अब सलाखों के पीछे पहुंच गई है. मनीषा की एक गलती ने न केवल उसका हंसता-खेलता परिवार उजाड़ दिया, बल्कि उसे अपने बच्चों से भी दूर कर दिया.

इसे भी पढ़ें :  जमशेदपुर: सरयू राय की श्री बालाजी अन्नपूर्णा योजना शुरू, पांच रुपये में मिलेगा दोपहर का खाना

Related Articles

Back to top button