Khas-KhabarLead NewsNEWSSportsTOP SLIDERTop Story

श्रीलंका क्रिकेट को दोहरा झटका, विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब आईसीसी ने निलंबित की सदस्यता, जाने क्यों

New Delhi: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार शाम प्रेस रिलीज़ जारी करके बताया है कि आईसीसी बोर्ड ने श्रीलंका क्रिकेट की सदस्यता निलंबित करने का फै़सला किया है. आईसीसी बोर्ड ने शुक्रवार को हुई बैठक में ही इस बारे में फ़ैसला किया है. इस प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद का सदस्य होने के नाते श्रीलंका क्रिकेट अपने दायित्वों का पालन करने में विफल रहा है.

बोर्ड के कामकाज में दखलंदाजी से ICC नाखुश

आईसीसी का कहना है कि श्रीलंका अपने कामकाज को स्वतंत्र रूप से चलाने में भी सक्षम नहीं है. और श्रीलंका क्रिकेट ये सुनिश्चित करने में सक्षम नहीं है कि वह श्रीलंका में सरकारी दखल के बग़ैर क्रिकेट के प्रशासन एवं नियमन जैसी ज़िम्मेदारियां निभा सके. इसके साथ ही बताया गया है कि इस निलंबन की शर्तें आईसीसी बोर्ड की ओर से आने वाले कुछ समय में तय की जाएंगी.

प्रदर्शन रहा निराशाजनक

बता दें कि भारत में खेले जा रहे क्रिकेट विश्व कप में श्रीलंका का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. टीम लीग मुकाबलों में अपने 9 मैचों में केवल 2 मुकाबले ही जीत सकी और सात मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा. टीम 4 अंकों के साथ फिलहाल नौवें स्थान पर है और 2025 में होने वाले क्रिकेट चैंपियंस ट्रॉफी में भाग लेना मुश्किल जान पड़ रहा है. पाकिस्तान में आयोजित होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में शीर्ष आठ टीमें ही भाग ले सकेंगी.

Related Articles

Back to top button