
Birmingham : भारत की शटलर पीवी सिंधु ने कनाडा की मिशेल ली को हरा कर कॉमनवेल्थ गेम्स में एक और गोल्ड मेडल हासिल कर लिया. पैर में चोट के बावजूद उन्होंने महिला सिंगल्स के फाइनल में कनाडा की मिशेल ली को सीधे गेम में 21-15, 21-13 से हराया. अब कुछ ही देर में लक्ष्य सेन गोल्ड मेडल मुकाबले में उतरेंगे. पीवी सिंधु ने पहले गेम में आक्रामक शुरुआत की और 3-1 की बढ़त ले ली. हालांकि, मिशेल ली ने वापसी करते हुए स्कोर 4-4 की बराबरी पर ला दिया. इसके बाद दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. स्कोर 5-5, 6-6, 7-7 तक बराबर चलता रहा. सिंधु के बाएं पैर में लगी चोट का असर दिख रहा था, जिसका फायदा मिशेल ली नेट के शॉट्स खेलकर उठा रही थीं. यह बात सिंधु समझ चुकी थीं तो उन्होंने नेट के गैप को भरने की कोशिश की, जिसका फायदा हुआ और भारतीय शटलर ने शानदार ड्रॉप खेलते हुए 11-8 की बढ़त ले ली.
इसे भी पढ़ें:उपराष्ट्रपति वैंकया नायडू को राज्य सभा ने दी विदाई,पीएम मोदी ने कहा- “ भावुक पल “
ब्रेक के बाद तो सिंधु के खेल का कोई जवाब नहीं था. उन्होंने अपनी बढ़त 16-10 तक पहुंचा दी. ली ने यहां वापसी की कोशिश की, लेकिन उनके पास सिंधु के स्मैश और फ्लिक टॉस का कोई जवाब नहीं था. सिंधु ने 21-15 से पहला गेम अपने नाम किया.
दूसरे गेम में भी उन्होंने आक्रामक शुरुआत के साथ 3-2 की बढ़त ली, जिसे कुछ ही देर में 10-4 पर पहुंचा दिया. यहां ली ने कई शॉट बाहर मारे, जिसका फायदा सिंधु को मिला.
इसे भी पढ़ें:मिशन 2024 के गेम प्लान पर शुरू हुआ काम : भाजपा के बाद झामुमो का जनजातीय महोत्सव पहला स्ट्रोक




