National

25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें, जानें क्या हैं नियम…

New Delhi : 25 मई से घरेलू उड़ानें शुरू कर दी जायेंगी. जैसे-जैसे स्थिति हमारे नियंत्रण में आती जायेगी हम इसका विस्तार करेंगे. यात्रियों के एक घोषणा पत्र देना होगा. यें बातें नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहीं.

उन्होंने कहा कि 25 मई से एक तिहाई उड़ानों की इजाजत दी गयी है. विमान में सीटों की संख्या का एक-तिहाई पैसेंजर की ही अमुनति होगी. यात्रियों को वेब चेक इन ही कराना होगा. इसके साथ ही आरोग्य सेतु ऐप का रहना जरूरी है. ताकि ये पता चले कि यात्री कोविड-19 से पीड़ित नहीं है. इसके अलावा फेस मेस्क जरूरी होगा. सैनिटाइजर की बोतल लानी जरूरी होगी. विमानन कंपनी का खाना नहीं मिलेगा. पानी की बोतल गैलरी एरिया या सीट पर मिलेगी. केबिन क्रू फुल प्रोटोक्टिव सूट में होना चाहिए. यात्री को दो घंटे पहले एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा.

इसे भी पढ़ें – अर्जुन मुंडा समेत 400 लोगों के फोन टैप कराते थे पूर्व सीएम रघुवर दास, FIR दर्ज करे सरकार: डॉ अजय कुमार

यात्रा के लिए प्रोटोकॉल बनाया गया है

उन्होंने कहा कि उड़ानों के लिए प्रोटोकॉल बनाये गये हैं. हवाई अड्डे के अंदर, विमान के अंदर और हवाईअड्डे से गंतव्य तक जाने के लिए प्रोटोकॉल बनाये गये हैं. समर शेड्यूल के तहत एक तिहाई उड़ानों को विमानन कंपनियां चला सकती हैं.

देखें वीडियो

उन्होंने कहा कि अनुभव के बाद उड़ानों की संख्या बढ़ायी जायेगी. दिल्ली, मुंबई, कोलकाता व चेन्नई से उड़ानें शुरू होंगी. जो रूट्स हैं, उसे 7 सेक्शन में बांटे या है. सेक्शन 1 में फ्लाइट का समय 40 मिनट से कम है. दूसरे सेक्शन में 40 मिनट से ज्यादा और 60 मिनट तक का समय है. तीसरा सेक्शन 60-90 मिनट का है. चौथा 90 से 120 मिनट तक है. पांचवां सेक्शन 2 घंटे से 2.30 घंटे का है. छठा सेक्शन ढाई से तीन घंटे तक का है. आखिरी सेक्शन 3 घंटे से साढ़े तीन घंटे का है.

इसे भी पढ़ें – CM हेमंत ने अमित शाह को लिखी चिट्ठी, कहा- पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्र में फंसे प्रवासी मजदूरों को कराया जाए एयरलिफ्ट

मंत्री ने कहा कि विमान यात्रा सबके लिए हो इसके लिए किराया भी रिजनेबल हो. हमें भरोसा है कि कोविड के बाद यह सेक्टर फिर से गति पकड़ेगा. दिल्ली से मुंबई का किराया- 90 मिनट से 120 मिनट यात्रा के लिए न्यूनतम 3,500 और अधिकतम 10 हजार होगा. उन्होंने कहा कि हमने वास्तविक किराया फिक्स किया है उड़ानों के लिए. ताकि किसी बिजनेस को मुश्किल का सामना नहीं करना पड़े. 40 फीसदी सीट की बिक्री मिनिमम और मैक्सिम बैंड के बीच होगी.

20 हजार भारतीयों को विदेशों से लाया गया

उन्होंने कहा कि हम बंदे भारत अभियान की शुरुआत 5 मई को की गयी थी. तब से अब तक हम 20,000 से अधिक नागरिकों को विभिन्न जगहों से वापस ला चुके हैं. ठीक उसी समय हमने अपने आउटगोइंग एयरक्राफ्ट्स का इस्तेमाल जो नागरिक विदेश में रह कर नौकरी करते हैं और जिन्हें अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण यात्रा करने की जरूरत है को विदेश पहुंचाने के लिए किया.

इसे भी पढ़ें – क्यों #ChetanBhagat जैसे मोदी समर्थक अब भक्ति की राह छोड़, आलोचना की राह पकड़ने लगे हैं

One Comment

  1. 551411 760015Magnificent beat ! I would like to apprentice whilst you amend your web site, how could i subscribe for a weblog web site? The account helped me a appropriate deal. I had been a bit bit acquainted of this your broadcast provided brilliant transparent notion 920931

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button