
Ranchi: राज्य भर में 11 जिला खेल पदाधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है. लातेहार के डीएसओ शिवेंद्र कुमार सिंह को रांची भेजा गया है. रामगढ़ डीएसओ और इंटरनेशनल लॉन बॉल प्लेयर रुपा रानी तिर्की को चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) भेजा गया है. रांची डीएसओ संजीत कुमार अब लातेहार भेजे गए हैं. गोड्डा के मनोज कुमार को गुमला ट्रांसफर किया गया है. साहेबगंज के अमित कुमार को सरायकेला खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम के राजेश कुमार चौधरी को साहेबगंज, गुमला की कुमारी हेमलता बून को बोकारो, पलामू के उमेश लोहरा को गढ़वा (पलामू का भी अतिरिक्त प्रभार), बोकारो के मारकस हेंब्रम को रामगढ़, देवघर के प्राण महतो को गोड्डा, जामताड़ा के संतोष कुमार को देवघर और दुमका के तुफान पोद्दार को जामताड़ा भेजा गया है.
इसे भी पढ़ें: मानसून सत्र: विपक्ष के हंगामे के बीच सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित




