Dhanbad

धनबाद में मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत बीजेपी की जिलास्तरीय बैठक आयोजित

Dhanbad: मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला कार्यालय में जिला महानगर अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया. बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश भाजपा की पूर्व प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्रा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेरा माटी मेरा देश कार्यक्रम के माध्यम से भुला दिए गए स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने की एक नई दृष्टि दी है. स्वतंत्रता सेनानियों ने देश के लिए बलिदान दिया था. आप सभी को विकसित भारत बनाने के लिए योगदान देना होगा. यह कार्यक्रम अमृत काल में देश को एक सूत्र में पिरोकर विकसित भारत की संकल्प पथ पर अग्रसर करने और राष्ट्र के लिए समर्पण की भावना को प्रकार बनाने का प्रभावी माध्यम बना है.
इसे भी पढ़ें: धनबाद के कांड्रा में बीसीसीएलकर्मी के बंद घर से हुई लाखों की चोरी, रक्षाबंधन पर सपरिवार गए थे बिहार

जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम को लेकर पूरा समाज भावनात्मक रूप से खड़ा है. देश के वीर सपूतों की स्मृति में निर्मित होने वाले अमृत वाटिका के लिए एक चुटकी मिट्टी घर ,घर से लेना है. जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा की घर-घर से मिट्टी लेना है और जहां संभव हो वहां पौधा भी लगाना है. देश की स्वतंत्रता और सीमा की रक्षा करने वाले सिपाहियों को याद करने के लिए इस कार्यक्रम को शुरू किया गया है. हमें ऐसे शहीद के परिवारों के बीच जाकर उन्हें यह बताना है कि वह इस लड़ाई में अकेले नहीं है. पूरा देश उनके साथ खड़ा है. इस कार्यक्रम का संचालन महामंत्री श्रवण राय तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री कंचन चौरसिया ने किया.

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष संजय झा, धनेश्वर महतो, मानस प्रसून ,वीरेंद्र हंसदा, उमेश यादव, महेश पासवान, कन्हैया पांडे, कंचन चौरसिया ,सुमन अग्रवाल, मिल्टन पार्थ सारथी ,अमलेश सिंह,अनिल सिन्हा, शैलेश चंद्रवंशी, राजकिशोर जेना, निर्मल प्रधान, राजकुमार मंडल, मौसम सिंह, अभिषेक पांडे, सुजीत सिंह, अरुण साव, बच्चू राय, भरत शर्मा, पप्पू सिंह, सुमन सिंह, नीरज सिंहा, पप्पू शर्मा, संतोष शर्मा, गुड्डू वर्मा सहित अनेको कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Related Articles

Back to top button