Chatra

उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक

Chatra : समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई। अध्यक्ष, जिला वन अधिकार समिति-सह-उपायुक्त दिव्यांशु झा की अध्यक्षता में बैठक हुई। चतरा जिला अंतर्गत संलग्न भू-विवरणी अनुसार संबंधित ग्राम वन अधिकार समिति द्वारा दिए गये वन भूमि के उपयोग हेतु अनुमंडल वन अधिकार समिति के द्वारा अनापत्ति प्रमाण पत्र निर्गत करने की अनुशंसा के आधार पर जिला वनाधिकार समिति चतरा द्वारा वन एवं जंगल-झाड़ी भूमि का अनापत्ति प्रमाण – पत्र निर्गत करने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से वन प्रमंडल पदाधिकारी, उत्तरी वन प्रमंडल विकास मीना, अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिन्हा, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा मुमताज अंसारी समेत श्री रामे टाना भगत, रामेटानाभगत (सदस्य) सिदपा, टंडवा, श्री सरयू उरॉव, (सदस्य) सिंदरीवार, सिमरिया, श्रीमति शोभा कुजूर, (सदस्य) कल्याणपुर, टंडवा उपस्थित हुए।

इसे भी पढ़ेः

Related Articles

Back to top button