Education & CareerJharkhandRanchi

मेधा छात्रवृति परीक्षा में झारखंड से तीन हजार परीक्षार्थी होंगे शामिल

Ranchi :  आठवीं कक्षा के छात्रों के लिए राष्ट्रीय साधन सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 12 दिसंबर को होगी. परीक्षा को लेकर जैक की ओर से तैयारी पूरी कर ली गयी है. परीक्षा में तीन हजार परीक्षार्थी 50 से अधिक परीक्षा केंद्रो में परीक्षा देंगे. पूरे राज्य में जहां-जहां सेंटर हैं, वहां सेनेटाइजेशन से लेकर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ बच्चों को बैठाने की व्यवस्था की गयी है. सेंटर पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा. परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले बच्चों की थर्मल स्कैनिंग की जायेगी. और हाथों को सेनेटाइज कराया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंः धनबाद में ACC सीमेंट की बोरी में दूसरे ब्रांड की मिलावट करनेवाले गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार

यह योजना गरीब बच्चों के लिए है, जिनकी पारिवारिक आय 1.5 लाख रुपए सालाना से कम है. जो छात्र अपने साथ मास्क लेकर नहीं आएंगे उन्हें मास्क दिया जायेगा. परीक्षा एक पाली में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक होगी. मालूम हो कि परीक्षा में सातवीं और आठवीं के पाढ्यक्रम के आधार पर प्रश्न पूछे जायेंगे.

इसमें मेंटल एबिलिटी और स्कूली एप्टीट्यूट के 90-90 प्रश्न पूछे जायेंगे. सभी प्रश्नों के लिए एक-एक अंक निर्धारित हैं. सामान्य वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 40 प्रतिशत क्वालिफिकेशन अंक अनिवार्य है. वहीं एससीध्एसटी विद्यार्थियों के लिए 32 प्रतिशत क्वालिफिकेशन अंक तय है.

इसे भी पढ़ेंः आदिवासी सरना कोड लागू करने की मांग को लेकर आंदोलनकारियों ने रोकी ट्रेन, अतिरिक्त बल की तैनाती

परीक्षा में सफल होनेवाले विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट बनेगी. इसी के आधार पर  विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जायेगी. नौवीं से 12वीं तक की पढ़ाई के लिए एनसीईआरटी की ओर से प्रतिवर्ष 12000 रुपये छात्रवृत्ति की राशि मिलेगी. छात्रवृत्ति के लिए चयनित विद्यार्थियों को नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल पर आवेदन करना अनिवार्य है. पोर्टल पर आवेदन नहीं करने से लाभुक छात्रवृत्ति से वंचित रहेंगे.

इसे भी पढ़ेंः अब सरकारी बैठकों में कोल्ड ड्रिंक्स की जगह लेगी झारखंड की छाछ

Related Articles

Back to top button