
Ramgarh: भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई 2022 से सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है. इसी क्रम में गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की अध्यक्षता में रामगढ़ शहर अंतर्गत पुरनी मंडप गोलपार क्षेत्र में छापेमारी के दौरान एक गोदाम से भारी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक, पॉलीथिन बैग, थर्माकोल प्लेट, प्लास्टिक ग्लास आदि का स्टॉक जब्त किया गया, जिसके उपरांत संबंधित पर रामगढ़ थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी रामगढ़ जिले वासियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग ना करने की अपील की।.इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ किशोर कुमार रजक, अंचल अधिकारी रामगढ़ सुधीर कुमार सहित अन्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा जिले के तीन नगर निकायों में अध्यक्ष पद हुआ सामान्य, दावेदारों की संख्या बढ़ी




