NEWS

बच्चों को दिए गए स्कॉलरशिप के चेक

Ranchi: भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी की ओर से प्रतिभा छात्रवृति समारोह का आयोजन किया गया. सोसाईटी के द्वारा आठवीं, नौवीं व दसवीं के स्टूडेंट्स के लिये स्कालरशिप कार्यक्रम चलाया जा रहा है जो प्रत्येक तीन महीने पर आयोजित किया जा रहा है. टेस्ट से पहले 10 दिनों तक फ्री क्लास का आयोजन किया जाता है और उन्हीं विषयों का टेस्ट लिया जाता है.

इसमें अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक वर्ग के बच्चों में से तीन स्टूडेंट्स को 5000 की राशि ईनाम स्वरूप दी जाती है. इस बार श्रद्धानंद सेवाश्रम के वर्ग आठ के कृष्णा कुमार, वर्ग 9 की श्री शिव नारायण मारवाड़ी कन्या पाठशाला की खुशबू कुमारी और 10 में गौरीदत्त मंडेलिया स्कूल के यश चौधरी को 5000 रुपये की छात्रवृति प्रदान की गई.

मौके पर रांची जिला दूर्गा पुजा समिति के संयोजक सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुनचून राय, हिन्दू जागरण मंच के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिनाथ शाहदेव, रांची जिला दूर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक पुरोहित ने चेक देकर सम्मानित किया. भगत सिंह चैरिटेबल सोसाइटी के सचिव निशांत यादव ने बताया कि यह कार्य कोरोना से प्रभावित आर्थिक रुप से असहाय प्रतिभावान बच्चों के लिए शुरु किया गया है. अब यह कार्यक्रम निरंतर जारी रहेगा.

अतिथित के रूप में कृष्णा मिश्रा, संतोष ठाकुर, सिद्धार्थ, रोहित पांडेय, संजय तिवारी, अरविंद गुप्ता, मदन विश्वकर्मा, प्रदीप शर्मा, श्रवन सोनी, सोनू गुप्ता, संतोष सेठ, सुनील साहू, सूरजभान सिंह, अजीत चौधरी, अविनाश सिंह, अर्पित, आशीष शर्मा मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें – रिम्स में पोस्ट कोविड के 23 और म्यूकर माइकोसिस का 1 मरीज

 

 

Related Articles

Back to top button