JamshedpurJharkhand

दिशोम जाहेरगाढ़ गोड़गोड़ा बालीगुमा में दिशोम बाहा का आयोजन 27 को

Jamshedpur : दिशोम जाहेरगाढ़ गोड़गोड़ा बालीगुमा में 27 मार्च को दिशोम बाहा का आयोजन किया जाएगा. पारंपरिक विधि विधान से जाहेरथान में पूजा पाठ किया जाएगा. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपई सोरेन तथा विशिष्ट अतिथि के तौर पर धाड़ दिशोम के देश परगना बैजू मुर्मू, कुमार चंद्र मार्डी उपस्थित होंगे. कार्यक्रम में खेरवाड़ लक्चर मार्शल माडेर बेनगाडिया गुड़ाबांधा बाहा नृत्य प्रस्तुत करेंगे. संथाली संगीतकार दुर्गा प्रसाद मुर्मू, दुशासन महतो, नोगेन मार्डी शामिल होंगे. इस वर्ष आदिवासी समाज की उत्पत्ति एवं ऐतिहासिक मुख्य घटनाओं को मूर्ति के द्वारा चित्रण मुख्य आकर्षक का केंद्र होगा. इससे आदिवासी समाज को समझने में आसानी होगी. इस बात की जानकारी गोड़गोड़ा में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गयी. प्रेस वार्ता में दिशोम जाहेर गाढ़ के अध्यक्ष फतेहचंद टुडू, सचिव मदन मोहन सोरेन, कोषाध्यक्ष कृष्णा हांसदा, सुखलाल टुडू, सनातन टुडू, राखल सोरेन, पप्पू सोरेन, बोसेन सोरेन आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें-  टाटा स्टील फाउंडेशन व एचएसबीसी ने पश्चिमी सिंहभूम में स्वास्थ्य कर्मियों के बीच वितरित किए ई-स्कूटर

Related Articles

Back to top button