
Naveen Sharma
Ranchi : बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी (Disha Patani) आज यानी 13 जून को अपना 29वां जन्मदिन मना रही हैं. ये एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के अलावा अपने हुस्न से भी लोगों का कत्ल करती हैं. दिशा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपनी खूबसूरत फोटोज से अक्सर फैंस का दिल जीतती रही हैं.
इसे भी पढ़ें :WWE स्टार जॉन सीना ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की विराट कोहली की तस्वीर
सुशांत सिंह के साथ की पहली फिल्म
दिशा (Disha Patani) ने बॉलीवुड में सुशांत सिंह राजपूत के साथ पहली फिल्म ‘एमएस धौनी द अनटोल्ड स्टोरी’ की थी. इस फिल्म में सुशांत सिंह धौनी बने थे. वहीं दिशा ने धौनी की प्रेमिका का रोल निभाया था. चूंकि फिल्म में धौनी की प्रेमिका की मौत एक रोड एक्सीडेंट में हो जाती है. इसलिए उनका रोल काफी छोटा था लेकिन इसके बावजूद दिशा लोगों को इंप्रेस करने में कामयाब रहीं.
बॉलीवुड में डेब्यू करने से पहले दिशा तेलगू फिल्म ‘लोफर’ में नजर आई थीं. इसके बाद एक म्यूजिक वीडियो किया जिसके बाद उन्होंने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की. हालांकि उनकी ‘कुंग फू पांडा’ फिल्म काफी सुर्खियों में रही.

इसे भी पढ़ें :Bengal News : बीरभूम में भाजपा नेता को धारधार हथियार से हमला कर मार डाला
एक्टिंग के लिए पढ़ाई बीच में छोड़ी
एक इंटरव्यू में दिशा ने बताया था कि अपने एक्टिंग के सपने को पूरा करने के लिए पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी. दिशा मुंबई सिर्फ 500 रुपये लेकर आई थीं. दिशा ने बताया था- मैं अकेली रहती थी और काम करती थी लेकिन कभी भी परिवार से मदद नहीं मांगी.’ एक शो में दिशा ने बताया था कि, जब मैं छोटी थी, इस समय नए-नए टेलीफोन आए थे. मैं और मेरी बहन, साथ में बैठ के कुछ रैंडम नंबर्स को डायल करते थे और हम सिर्फ यही कहते थे ‘हाय, मैं फ्लां-फ्लां बात कर रही हूं.

इसे भी पढ़ें :जेएसएलपीएस कार्यालय में 81 लोगों का टीकाकरण हुआ
रणबीर कपूर हैं क्रश
दिशा पाटनी (Disha Patani) एक बेहतरीन डांसर हैं. रणबीर कपूर दिशा के सबसे बड़े क्रश थे. दिशा रोजाना स्कूल जाते समय अपनी स्कूटी से उसी रास्ते से निकलती थीं जहां रणबीर के पोस्टर लगे थे. उस पोस्टर को वह तब तक मुड़ मुड़ कर देखती थीं जब तक वो आंखों से ओझल ना हो जाए. इसी चक्कर में कई बार उनके एक्सीडेंट होते-होते बचे.
इसे भी पढ़ें :Sushant ने मौत से पहले अपनी मां के लिए लिखा था ये इमोशनल मैसेज, बरसी पर प्रशंसकों ने किया याद
बांद्रा में है अपना घर
दिशा (Disha Patani) का मुंबई के बांद्रा में अपना घर है. उन्होंने ये नया अपार्टमेंट 2017 में खुद को गिफ्ट दिया था. दिशा (Disha Patani) के इस घर का नाम ‘लिटिल हट’ है. इसकी कीमत 5 करोड़ है.
View this post on Instagram




