JharkhandLead NewsRanchi

खुलासा: कोलकाता, जमशेदपुर व चतरा से ब्राउन शुगर लाकर रांची में बेच रहे हैं सप्लायर, 104 पुड़िया के साथ तीन गिरफ्तार

Ranchi : राजधानी रांची में कोलकाता, जमशेदपुर और चतरा से सप्लायर ब्राउन शुगर खरीद कर बेच रहे हैं. इसका खुलासा तब हुआ जब अरगोड़ा थाना पुलिस ने 104 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. इनमें अरगोड़ा थाना क्षेत्र के रविकांत कुमार, रितिक तिग्गा ओर नगड़ी थाना क्षेत्र के शिशुपाल लोहरा उर्फ विपिन लोहरा के नाम शामिल हैं. आरोपी रविकांत कुमार के पास से 25 पुड़िया, रितिक तिग्गा के पास से 34 पुड़िया ओर शिशुपाल के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के अनुसार बीते गुरुवार को सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोकनगर रोड नं-4 के पास अवैध रूप से ब्राउन शुगर की बिकी की जा रही है. सूचना पर हटिया डीएसपी ओर अरगोड़ा थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित छापामारी दल अशोकनगर रोड नं0-4 के पास से रविकांत को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया. तलाशी के क्रम में 23 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया. इसकी निशानदेही पर अशोकनगर रेलवे लाईन के पास से रितिक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी की तलाशी लेने पर 34 पुड़िया ब्राउन शुगर मिला. बरामद ब्राउन शुगर के बारे में पूछताछ किये जाने पर बताया कि ये नया सराय नगडी के रहनेवाले शिशुपाल लोहरा से मादक पदार्थ, ब्राउन शुगर खरीद कर ब्रिकी किया करते हैं. उसने बताया कि शिशुपाल लोहरा अपने घर के आस-पास ही ब्राउन शुगर की ब्रिकी करता है. इनकी निशानदेही पर शिशुपाल लोहरा को उसके घर नयासराय से गिरफ्तार किया गया. शिशुपाल के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया. शिशुपाल ने पुलिस को पूछताछ में बताया गया कि ब्राउन सुगर चतरा, जमशेदपुर एवं कोलकाता से लाकर यहां के लड़कों के सहारे बेचता है. शिशुपाल लोहरा पर आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य मामले पूर्व से दर्ज है. डोरंडा, रातू,  अरगोडा, जगरनाथपुर, लालपुर, लोअर बाजार थाना में आठ मामले दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें – नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 21 साल की सजा, कोर्ट ने जुर्माना भी लगाया

Related Articles

Back to top button