Sports

एशियन बॉलिंग चैंपियनशिप के लिए चुने गये दिनेश, सुनील, चंदन, लवली और रूपा रानी

Ranchi : क्वालालंपुर (मलेशिया) में 20 फरवरी से 26 फरवरी तक एशियन लॉन बॉल चैंपियनशिप खेली जायेगी. इसके लिए 10 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गयी है. इसमें 5 खिलाड़ी झारखंड से हैं. पुरुष वर्ग में दिनेश कुमार (झारखंड पुलिस), सुनील बहादुर (जैप) और चंदन कुमार सिंह हैं जबकि लवली चौबे (झारखंड पुलिस) और रूपा रानी तिर्की (जिला खेल पदाधिकारी, रामगढ़) शामिल हैं. भारतीय टीम 18 फरवरी को मलेशिया के लिए प्रस्थान करेगी. नेशनल टीम में राज्य के 5 खिलाड़ियों के चयन पर झारखंड बॉलिंग संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, पूर्व भारतीय प्रशिक्षक मधुकांत पाठक, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, झारखंड ओलंपिक संघ के शिवेंद्र नाथ दुबे, एसके पांडेय, सीडी सिंह समेत अन्य ने बधाई दी है.

इसे भी पढे़ं – सजायाफ्ता पूर्व मंत्री एनोस एक्का की पत्नी मेनन एक्का ने सीबीआइ कोर्ट में किया सरेंडर

Related Articles

Back to top button