
Jamshedpur : रामनवमी झंडा विसर्जन जुलूस को लेकर लौहनगरी राममय हो गई है. शहर की सड़कों पर शोभा यात्रा देखने के लिए रामभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा है. टेल्को स्थित खड़ंगाझार सामुदायिक विकास मैदान एवं शिवनगरी की श्री बजरंग अखाड़ा समिति का रामनवमी महोत्सव शोभायात्रा सह विसर्जन जुलूस संग संपन्न हुआ. नवमी को बारीनगर से सटे शिवनगरी बस्ती से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ.
बारीनगर से घिरी उक्त बस्ती प्रशासनिक और सुरक्षा के दृष्टिकोण से अतिसंवेदनशील अखाड़ा के रूप में चिन्हित है. इसी आलोक में चप्पे -चप्पे पर सुरक्षा बल तैनात किये गये थे. टेल्को थाना प्रभारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में काफ़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे. इस बीच शिवनगरी स्थित शिव हनुमान मंदिर में महाआरती के बाद शोभायात्रा प्रारंभ हुई. यह पहला मौका था जब इस स्थान से जुलूस की शुरुआत की गई. उत्साह से लबरेज रामभक्तों का जोश देखते ही बन रही थी. शोभायात्रा शिवनगरी होते हुए कार्तिक नगर स्थित संतोषी मंदिर पहुंची जहां स्थानीय बस्ती के श्रद्धालुओं ने स्वागत किया. इसके बाद विकास मैदान, खड़ंगाझार चौक होते हुए हनुमान मंदिर के बाद राधाकृष्ण मंदिर, भुवनेश्वरी अपार्टमेंट और फ़िर ज्योतिनगर में चूहा मैदान स्थित शिव मंदिर पहुंचकर शोभायात्रा का समापन हुआ. शोभायात्रा जिन मार्गों से गुजरी वहां हर मुहल्ले में शर्बत, चना और भोग से स्वागत हुआ. यह पहला मौका था जब विशाल शोभायात्रा का आयोजन खड़ंगाझार, राधिकानगर, शिवनगरी, कार्तिक नगर सरीखे बस्तियों में किया गया. स्थानीय लोगों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया और जोश उमंग के साथ जयकारे लगाये. श्रीराम के जयकारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा. वहीं विजय दशमी को इसबार सादगीपूर्ण तरीके से खड़ंगाझार काली मंदिर में ध्वज पूजन के बाद विसर्जन पूर्ण हुआ. कहा कि स्थाई लाइसेंस मिलते ही विराट रामनवमी जुलूस का आयोजन होगा.


रामगढ़िया बैंड ने बंधा समां


शोभायात्रा में रामगढ़ से पहुंचीं 30 सदस्यीय माही ताशा बैंड टीम के सदस्यों ने अपनी कलाकारी से जबरदस्त समां बांधा कि लोगों अपने घरों से बाहर स्वतः खींचें चले आये. राम जी की निकली सवारी, हर घर भगवा छायेगा, मेरे भारत का बच्चा- बच्चा जय श्रीराम बोलेगा, जैसे गानों की धुन पर ताशा और ढोल बजाकर रामभक्तों के उत्साह को कई गुणा बढ़ा दिया. इससे पूर्व शिवनगरी से शुरू हुई शोभायात्रा में महाआरती के बाद भावुक कर देने वाला दृश्य देखने को मिला. अखाड़ा कमिटी के लाइसेंसी सह पूर्व भाजपा जिला प्रवक्ता अंकित आनंद ध्वज से लिपट गये और भावुक होकर फफक कर रो पड़ें. यह श्रीराम के प्रति उनकी आस्था थी. बताया गया कि शिवनगरी क्षेत्र को संवेदनशील बताकर प्रशासन पहले इतने बड़े स्तर पर रामनवमी शोभायात्रा का आयोजन करने से रोकती थी. इसबार यह पहला मौका था जब उक्त स्थान से बड़े शोभायात्रा का आयोजन हुआ. इस दौरान विशेष रूप से श्री बजरंग अखाड़ा समिति के लाइसेंसी अंकित आनंद, अध्यक्ष अशोक स्वामी सहित पंकज मिश्रा, नागेंद्र उपध्याय, विवेक प्रसाद, समीर साहू, पिंटू यादव बुल्लर, हरिशंकर सिंह, विष्णु पदो पॉल, सुनील चौधरी, रविंद्र मिश्रा, गणेश तिवारी, बापी दास, रवि गाउंडर, रवि रंजन पांडेय, कुश सोनी, लव सोनी, संटू पॉल, मनीष सोनी, अजय पॉल, विजय पांडेय, राकेश यादव, विजय गाउंडर, शुभम सिंह, सुमित जैसवाल, भोला, मुरली राव, विश्वजीत पॉल, अभिषेक पत्रो, प्रेम उपाध्याय, उपेंद्र उपाध्याय सहित काफी संख्या में रामभक्त मौजूद थे.
निषाद समाज ने लगाया जय श्री राम और राम के परम मित्र भगवान गुह्राराज निषाद जी का नारा


चाईबासा शहर के पोस्ट ऑफिस मुख्य चौक पर निषाद समाज के सौजन्य से रामनवमी के पावन अवसर पर महावीर मंडल समेत विभिन्न अखाड़ों और राम भक्तों के बीच ठंड पेयजल, शरबत, चना, बादाम, बिस्कुट और चॉकलेट का किया नि:शुल्क वितरण काफी देर तक चला. जुलूस का निरीक्षण पूर्व गृह सचिव सह भाजपा नेता जेबी तुबिद और झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई के अलावे महावीर मंडल के अध्यक्ष राकेश पांडे ने निषाद किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष रोहन निषाद, सचिव संतोष निषाद, झारखंड निषाद विकास संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हेमराज निषाद, कोल्हान प्रभारी राजु निषाद, जिला अध्यक्ष महेंद्र निषाद, कोषाध्यक्ष बिहारी निषाद, मीडिया प्रभारी सह सचिव मुकेश निषाद, उपाध्यक्ष अंकित निषाद, सलाहकार विनोद निषाद तांम्बो, महासचिव लल्लन निषाद, राजु राम निषाद, विश्वनाथ निषाद का महत्वपूर्ण योगदान रहा. मौके पर संरक्षक शकंर निषाद उर्फ पप्पू , ऐतवा निषाद, नारायण निषाद, घनश्याम प्रसाद, साहनी जी, सुशांत निषाद, आशीष निषाद, अभिषेक निषाद, दीपेश निषाद, रघुवीर निषाद, भोमा निषाद, राजेन्द्र निषाद ,सोहन निषाद, भीमसेन निषाद, धीरज निषाद, संदीप निषाद सहित समाज के लोग शामिल हुए
घाटशिला में भी उत्सव की उमंग


रामनवमी पर बी-ब्लॉक महावीर क्लब अखाड़ा मऊभंडार की ओर से नवमी मिलन समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान क्या हिन्दू और क्या मुसलमान, सभी धर्म विशेष के लोगों ने एकसाथ मिलकर लाठी एवं तलवार का खेल खेला. महावीर क्लब में मिलन समारोह वर्षों पुरानी परंपरा है जिसे आज भी सभी समुदाय के लोग मिलकर मनाते हैं. आज जब चारों ओर हिंसा और धार्मिक विवाद सुनने एवं देखने को मिलते हैं, ऐसे में मऊभंडार की बी-ब्लॉक महावीर क्लब एवं मुहर्रम कमिटी समाज के लिए एक मिसाल बने हुए है. नवमी मिलन समारोह में शामिल लोगों ने अखाड़ा के उस्ताद संग लाठी खेला. महावीर क्लब की ओर से सभी का सम्मान किया गया. युवाओं ने एक से बढ़कर एक खेल का प्रदर्शन भी किया. मिलन समारोह में शौर्य चक्र से सम्मानित मोहम्मद जावेद, आईसीसी के डीजीएम श्रवण कुमार झा, डीजीएम दीपक श्रीवास्तव, वरीय भाजपा नेत्री डॉ सुनीता देवदूत सोरेन, मस्जिद कमिटी के सचिव इमरान खान, पूर्व सचिव महमूद अली, मुहर्रम कमिटी के सदर शेख आजाद, फारुख सिद्दकी, मोहम्मद फिरोज, हुसैन अंसारी, शमीम अंसारी, सज्जाद खान, सकलैन अंसारी, शेख भोलू, महिला समिति अध्यक्ष आरती दत्ता, महासचिव रूबी सिंह, मजदूर नेता बीएन सिंहदेव, ओमप्रकाश सिंह, संजय सिंह, सच्चिदानन्द त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, साधन बागति, मुनिब शर्मा, काल्टू चक्रवर्ती, तापस चटर्जी, एंथोनी विल्सन, नवल सिंह, कन्हैया शर्मा, सुरेश रेवानी, तपेश्वर शर्मा, सोमेन सीट, भाजपा अध्यक्ष राहुल पांडेय, उपाध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, जगदीश अग्रवाल, सिद्धार्थ शर्मा, हिरा सिंह, युवा मोर्चा अध्यक्ष मंटू प्रजापति, विहिप के बंटू सिंह, सुजॉय, अखाड़ा संरक्षक विनोद अग्रवाल, संजय अग्रवाल, अध्यक्ष जगतराम, उस्ताद अशोक चौधरी, लाइसेंसी राकेश दूबे, गोपाल शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, प्रकाश शर्मा, अशोक पाठक, रविशंकर राय, अशोक सिंह, मदन सिंह, एलके पांडेय, पंसस निर्मला शुक्ला, विजय पांडेय, प्रदीप सिंह तोमर, प्रमोद सिंह, दीपक सिंह, शम्भू जेना, प्रकाश सिंह, नीरज छेत्री, कमल दास, गीतेश कुमार, सुमित सिंह, बापी मण्डल, हिमालय बागति, राजा दत्ता, आशीष बागति, निखिल सिंह, ओम सिंह, सुरेश बाग, सिंकदर बाग, अमन साव, शानू गुरुंग, चंचल सीट, राज शुक्ला, दीपक स्वामी, चिंटू घोष, ऋतू सिंह, लिंगेश श्रवण समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए.

ये भी पढ़ें-Jamshedpur News: ईश्वर की जादू की छड़ी और सबकी दुआ काम आई, हम तो महज माध्यम, जानिए किसने, क्यों कही ये बात




