Dhanbad

बिना हेलमेट घूम रहे केंदुआडीह थाना के एसआई को एसएसपी ने काटा चालान,  लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों से करायी उठक-बैठक

Dhanbad : वाहन चेकिंग के दौरान एसएसपी किशोर कौशल ने रणधीर बर्मा चौक पर JH-01AH – 9596 बाइक पर बिना हेलमेट सवार केंदुआडीह थाना के एसआई लाल देव उरांव की बाइक रुकवायी और एसआई की बाइक का चलान काटा.  इसके बाद एसएसपी ने एसआई को बिना हेलमेट सड़क पर बाइक चलाने को लेकर फटकार भी लगायी. इस दौरान लॉकडाउन का नियम तोड़े वालों से उठा-बैठक भी करायी  गयी.

इसे भी पढ़ेंः झरिया एकेडमी स्कूल में क्वारेंटाइन सेंटर बनाने का लोगों ने किया विरोध,  कहा- घनी आबादी वाला क्षेत्र, दूसरी जगह बने सेंटर

आगे से ऐसी लापरवाही नहीं करने की दी चेतावनी

एसआई को कड़े निर्देश देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि कार्यालय आकर  कर अविलंब रिपोर्ट करें और आइंदा ऐसी लापरवाही न बरतें. एसआई पर कार्रवाई होता देख बिना हेलमेट आम लोगों के होश उड़ गये. एएसआई के खिलाफ एसएसपी द्वारा की गयी कार्रवाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है.

इसे भी पढ़ेंः #FightAgainstCorona : ट्रकों की आवाजाही को छूट, एक राज्य से दूसरे राज्य में भी जा सकेंगे

अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों से करायी उठा-बैठक

शहर के रणधीर बर्मा चौक पर जिला प्रशासन द्वारा अनावश्यक रूप से घूमने वालों पर कार्रवाई की गयी. सोमवार को अचानक रणधीर बर्मा चौक पर एसएसपी, सिटी एसपी और ग्रामीण एसपी दलबल के साथ सड़क पर उतरे और अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की. अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों का चालान भी काटा गया.

उनसे उठक-बैठक करायी गयी. वहीं इस मामले में एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि लगातार जिला प्रशासन द्वारा लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन लोग समझने का नाम नहीं ले रहे हैं. जिस कारण उनके खिलाफ कार्रवाई की गयी.

इसे भी पढ़ेंः #Bihar में पर्याप्त संख्या में नहीं हो रही कोरोना जांच, सरकार ‘आग के खुद बुझने’ की कर रही उम्मीद: तेजस्वी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button