Crime NewsJharkhandPalamu

पलामू में अधेड़ की फंदे पर लटकी मिली लाश, आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या की आशंका

Palamu: जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के पोंची से शनिवार की सुबह एक अधेड़ की लाश फंदे पर लटकी बरामद की गयी. अधेड़ का शव पंखे में रस्सी के सहारे लटका हुआ था. शव की पहचान आदित्य सोनी (48वर्ष) के रूप में हुई है. आदित्य अपने भाई के घर पोंची में ठहरा था. आर्थिक तंगी और नशे के कारण सुसाइड की संभावना जतायी जा रही है. सतबरवा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआरएमसीएच भेज दिया है.

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की बतायी गयी है. आदित्य बड़े भाई नंदलाल सोनी के घर पर शुक्रवार की रात्रि में पहुंचा था. खाना पीना खाने के बाद रात में ठहरने का निर्णय लिया और ऊपर के कमरे में सोने चला गया. सुबह जब परिवार के लोग उठे और आदित्य को नहीं देखा तो कमरे में गए. वहां देखा कि आदित्य पंखे में फंदे पर लटका हुआ है.

इसे भी पढ़ें :Russia-Ukraine War: रूस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर दागे ‘मिसाइल’, फेसबुक-ट्विटर के साथ यूट्यूब भी बैन

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी ऋषिकेश राय सदल बल मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमआर एमसीएच मेदिनीनगर में भेज दिया. थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्य सोनी (48वर्ष) पोंची का निवासी था.

फिलहाल वह अपने पिता केदार सोनी के साथ लातेहार जिले के मनिका में रहकर साथ में व्यवसाय करता था. वह अपने बड़े भाई नंदलाल सोनी के घर पर शुक्रवार की रात्रि में पहुंचा था. पुलिस पूरे मामले की छानबीन जुटी हुई है.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब CSC के जरिये डीलरों को सबल करने की तैयारी में सरकार

ग्रामीणों ने बताया कि आदित्य सीधा साधा और व्यवहार कुशल व्यक्ति था. घटना की खबर सुनते ही मृतक की पत्नी और बच्चों समेत पिता, छोटा भाई मनिका से घर पहुंचे.

एमआर एमसीएच में पोस्टमार्टम कराने पहुंचे मृतक के छोटे भाई विजय सोनी ने कहा कि आदित्य नशा करता था. फेरी कर बर्तन बेचा करता था. उसकी आर्थिक स्थिति भी खराब थी.

इसे भी पढ़ें :Jharkhand News : पलास्थली रेलवे स्टेशन फिर से होगा गुलजार, इसीएल करेगा भूमि भराव

Related Articles

Back to top button