
Ranchi: धनतेरस को ले सुबह से ही दुकानों में भीड़ देखी गयी. सप्ताह पूर्व ही फोर व्हीलर, टू व्हीलर आदि शोरूम ने तैयारी कर ली थी. वहीं दिवाली को ले पूर्व से ही लोगों ने वाहनों की बुकिंग कर ली थी. राजधानी में धनतेरस का उत्साह यह था कि हर दुकान के सामने लोगों की भीड़ देखी गयी. ज्वेलरी, बरतन, गणेश-लक्ष्मी, सोना-चांदी के सामान आदि के दुकानों में लोगों की खास भीड़ देखी गयी. सिर्फ राजधानी ही नहीं अनुमान है कि राज्य में लगभग 450 करोड़ का कारोबार इस साल धनतेरस में हुआ है. जिसमें अधिक मांग महंगें वाहनों की रही. इस साल दो पहिया वाहनों का बाजार गर्म रहा. युवाओं की पहली पसंद 220 सीसी की बाइक थी.
इसे भी पढ़ें:पलामू : पांच दिनों तक चलने वाला दीवाली महोत्सव शुरू, धनतेरस पर गुलजार हुआ बाजार
बरतन दुकानों में दिखी भीड़
राजधानी के बरतन दुकानों में इस दौरान खास भीड़ देखी गयी. चर्च रोड, न्यू मार्केट रातु रोड, मेन रोड, अपर बाजार में स्थित बरतन दुकानों में सुबह से ही लोगों की भीड़ थी, चर्च रोड के कई दुकानदारों ने जानकारी दी कि कई लोगों ने रविवार को ही खरीदारी कर ली थी. धनतेरस के मौके पर पित्तल के बरतनों की लोगों ने अधिक खरीदारी की. अनुमान है कि 80 करोड़ के बरतन राजधानी में बिके है.
इसे भी पढ़ें: शाह ब्रदर्स मामले में सरकार को हुआ 1365 करोड़ का नुकसान : डॉ अजय कुमार
एलइडी की मांग अधिक
इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में अधिक मांग एलइडी टीवी की रही. जिसके लिये पहले से ही कई दुकानों में बुकिंग हो चुकी थी. इसके साथ ही वॉशिंग मशीन, फ्रीज, कैमरा, लैपटॉप, कंप्यूटर समेत अन्य वस्तुओं की भी जमकर खरीदारी की गयी. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार ने लगभग 150 करोड़ की कमाई की.
इसे भी पढ़ें: धनतेरस पर बाबूलाल मरांडी ने रघुवर सरकार पर फोड़ा 5000 करोड़ का बम
सोने और चांदी के सिक्कों की रही मांग
हर साल की तरह इस साल भी सोने और चांदी के सिक्कों का बाजार गर्म रहा. धनतेरस के दिन इनकी अधिक मांग रहती है. कई लोगों ने सोने और चांदी के सिक्कों के लिये पहले से बुकिंग कर रखी थी. जबकि कुछ बुकिंग लग्न को लेकर भी हुई है. इनके अलावा अन्य जेवर, चांदी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्ति की भी बिक्री हुई. बाजार में लगभग 120 करोड़ का हुआ.
इसे भी पढ़ें: सृजन हेल्प संस्था ने बच्चों संग बांटी दिवाली की खुशियां
वाहनों की रही धूम
इस दिन विषेश रौनक फॉर व्हीलर और टू व्हीलर शोरूम में रही. बाइक के साथ ही सीआज, क्रेटा, ऑडी, वरना आदि वाहन सड़क पर उतरें. प्रेमसंस की ओर से लगभग दो हजार वाहन सड़क पर उतारें गये. इस दिन लगभग 50,000 स्कूटी और बाइक, 10,000 के लगभग चार पहिया वाहन सड़क पर उतरें.
इसे भी पढ़ें: संशोधित डीपीआर नहीं बनने से रूका हरमू फ्लाईओवर का निर्माण कार्य, अब जनवरी से शुरू होगा काम
सड़कों पर दिखा जाम
धनतेरस को ले राजधानी के मुख्य सड़कों पर जाम देखा गया. मेन रोड, रातु रोड, सुजाता चैक, चर्च रोड, कांके, अरगोड़ा आदि मार्गों पर इस दौरान घंटों की जाम लगी रही. वहीं सड़कों पर दुकान लगाने के कारण भी लोगों को परेशानी हुई.




