DhanbadJharkhandTODAY'S NW TOP NEWS

धनबादः तेज आवाज के साथ फिर धंसी धरती, गोफ बनने से दहशत

Dhanbad: धनबाद में एक बार फिर धरती धंसने से दहशत है. जिले के सुदामडीह मेन कॉलोनी फिल्टर हाउस के समीप जोरदार आवाज के साथ फिर से जमीन धंसी है. लगातार हो रहे भू धंसान से लोग काफी डरे-सहमे है. हालांकि, बीसीसीएल भौरा एरिया के अधिकारी ने गोफ की भराई करने का आदेश दे दिया है.

इसे भी पढ़ेंःवन विभाग में अब तक 1100 करोड़ का पौधारोपण, करोड़ों का घपला, फाइल पर कुंडली मारकर बैठे अफसर

गोफ भराई का काम भी जोरों से चल रहा है, लेकिन गोफ को भरने के बाद बेकाबू गैस दूसरे रास्ते से निकल रही है.  जिसके कारण कई जगहों पर शुक्रवार को हुई जोरदार बारिश से फिर गोफ बन गया है.

इसे भी पढ़ें- IAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड

50 फीट धंसी जमीन

आये दिन होते भू-धंसान से स्थानीय लोगों में जहां दहशत है. वही लोगों की मानें तो, शुक्रवार रात करीब 2 बजे,  धनबाद के झरिया अंचल के सुदामडीह फिल्टर हॉउस के पास अचानक तेज आवाज के साथ कई जगहों पर जमीन लगभग 50 फ़ीट धंस गई है.  भारी मात्रा में गैस भी रिसाव हो रहा है. जिसके कारण स्थानीय लोगों को सांस लेने में भी काफी दिक्कत हो रही है. लोगों ने घटना की जानकारी फिर से बीसीसीएल के प्रबंधक को दी है. लेकिन खबर लिखने तक कोई भी अधिकारी घटना स्थल पर नहीं पहुंचा है.

इसे भी पढ़ें- UPA शासनकाल में PM के PS रहे सीनियर IAS का भी झारखंड से मोह भंग

हालांकि, सिक्योरिटी ने पूरे एरिया को सील कर दिया है. गौरतलब है कि हादसे वाले इलाके में आसपास में हजारों परिवार रहते हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि बीसीसीएल अधिकारियों द्वारा कोई सुविधा नहीं दी गई है. बीसीसीएल के अधिकारी जबरन हटाने में लग गए है. साथ ही कहा कि रोजगार के बगैर उनका गुजारा कैसे होगा. वो जायें तो आखिर कहां.

Related Articles

Back to top button