JharkhandRanchi

शहर की विभिन्न मलिन बस्तियों में चलेगा सफाई अभियान : नगर आयुक्त

Ranchi : स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शहर के विभिन्न बस्तियों की सफाई कराई जाएगी. स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एक अभियान के रूप में गलियों मुहल्लों की सफाई करायी जाएगी. इस कार्य मे आमजनों से श्रमदान के रूप में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी.
यह जानकारी नगर आयुक्त मनोज कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि ये सभी गतिविधियां एक पखवाड़े तक चलेगी. इसी क्रम में शहर के विभिन्न मलिन बस्तियों में आमजनों के सहयोग से सफाई कार्य किया जाएगा. यह पखवाड़ा रविवार से शुरू हो जाएगा जो आगामी 16 सितम्बर तक जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें : IAS, IPS और टेक्नोक्रेटस छोड़ गये झारखंड, साथ ले गये विभाग का सोफासेट, लैपटॉप, मोबाइल,सिमकार्ड और आईपैड

किस दिन कहां होगी सफाई

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया कि यह विशेष सफाई अभियान अलग-अलग दिन अलग अलग स्थानों पर चलाया जाएगा. प्रथम दिन अर्थात रविवार को उरांव टोली से इस अभियान की शुरुआत होगी. इसके बाद क्रमशः

17 सितम्बर वार्ड संख्या 6 के बाँधगाड़ी बस्ती

18 सितम्बर को वार्ड संख्या 8 के तिरिल बस्ती

19 सितम्बर को वार्ड संख्या 8 के लोहरकोचा

20 सितम्बर को वार्ड संख्या 9 के ढेला टोली,

21 सितम्बर को वार्ड संख्या 10 के धोबी घाट में,

22 सितम्बर को वार्ड संख्या 11 के मौलाना आज़ाद कॉलोनी में,

23 सितम्बर को वार्ड संख्या 13 के भुइयां टोली में,

24 सितम्बर को वार्ड संख्या 16 के डोम टोली में,

25 सितम्बर को वार्ड संख्या 19 के लोहराकोचा,

26 सितम्बर को वार्ड संख्या 22 के हरिजन बस्ती में,

27 सितम्बर को वार्ड संख्या 24 के सरना टोली में,

28 सितम्बर को वार्ड संख्या 25 के नया टोली में,

29 सितम्बर को वार्ड संख्या 27 के बाल्मीकि नगर में,

30 सितम्बर को वार्ड संख्या 34 के मधुकम एवं रूगदी गड़ा में,

1 अक्टूबर को वार्ड संख्या 38 जे घासी मोहल्ला,

2 अक्टूबर को वार्ड संख्या 42 के कटहल कोचा में विशेष सफाई अभियान चलाकर सफाई करायी जाएगी.

इसे भी पढ़ें : घुटन में माइनॉरटी IAS ! सरकार पर आरोप- धर्म देखकर साइड किए जाते हैं अधिकारी

जोनल सुपरवाइजर और सुपरवाइजर देखेंगे व्यवस्था

सभी स्लम क्षेत्र में कार्यक्रम की गतिविधियों को देखने के लिए प्रभारी नगर प्रबंधक, जोनल सुपरवाइजर एवम् सुपरवाइजर की प्रतिनियुक्ति की गई है. इन सभी स्लम बस्तियों में सफाई की व्यवस्था की जिम्मेवारी इन पदाधिकारियों को दी गयी है. सफाई के मद्देनजर सफाई कर्मचारी, ट्रैक्टर, टाटा एस की समुचित व्यवस्था यही पदाधिकारी करेंगे. इसके अलावा कचरें को उठवा कर उचित स्थान और फेंकवाना, नाली की सफाई, घास की कटाई के कार्य भी इन्ही पदाधिकारियों की देखरेख में की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: झारखंड की तीन और बिहार की छह सीटों पर चुनाव लडे़गी भाकपा माले

मेडिकल कैम्प भी लगेगा

नगर आयुक्त मनोज कुमार ने सिविल सर्जन वीबी प्रसाद को इस पखवाड़े के दौरान सभी निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मेडिकल कैंप का आयोजन कराने का निर्देश दिया. साथ ही इस दरमियां डॉक्टर एवम् अन्य स्वास्थ्य कर्मियों की टीम की व्यवस्था करने एवं मेडिकल किट भी उपलब्ध कराने को कहा.

Related Articles

Back to top button