JamshedpurJharkhandSports

राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के कैंप पहुंचे खेल मंत्री, कहा-जल्द लागू करेंगे नयी खेल नीति

Jamshedpur : झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन ने कहा है कि राज्य सरकार नयी खेल नीति पर काम कर रही है. जल्दी ही इसे लागू कर दिया जायेगा. हफीजुल बुधवार को जमशेदपुर पहुंचे थे. यहां वे झारखंड सरकार और आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आजित राष्ट्रीय महिला फुटबॉल टीम के कैंप के आयोजन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए. यह कैंप जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कंपलेक्स में आयोजित किया जा रहा है. इन्हीं खिलाड़ियों में से एशियन गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन होगा.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्य के खेल मंत्री हफीजुल हसन अंसारी के साथ महिला फुटबॉल टीम की कप्तान और कोच भी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें :JHARKHAND: अब सरकारी खजाने से 40 हजार रुपये तक का मोबाइल ले सकेंगे मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी

खेल मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए गांवों से लेकर शहर तक प्रयास कर रही है. खेल को बढ़ावा देने को लेकर प्रखंड स्तर पर स्टेडियम बनाने की योजना सरकार की है.

उधर, साकची स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री ने कहा कि उनके आज यहां आने की वजह पूरी टीम की हौसला आफजाई और प्रशिक्षण में आ रही दिक्कतों को दूर करना है. इस 30 सदस्यीय टीम में झारखंड से भी दो खिलाड़ी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें :रांची में ट्रैफिक पुलिस और सेना के जवान में तू-तू मैं-मैं, चतरा में पुलिसकर्मियों ने सेना के जवान को जम कर पीटा

मंत्री ने कहा कि खेल को बढ़ावा देने के लिए हेमंत सरकार खेल नीति तैयार कर रही है. अभी सिमडेगा और खूंटी में हॉकी के लिए एस्ट्रो टर्फ लगाया जा रहा है. नक्सल प्रभावित क्षेत्रों के युवाओं में खेल के प्रति रुचि को बढ़ावा दिया जायेगा.

इसे भी पढ़ें :पति ने पत्नी को ड्राइवर के साथ रंगरेलियां मनाते पकड़ा

Related Articles

Back to top button