
Dhanbad : कोरोना वायरस के संक्रमण का प्रसार ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात जवानों तक न हो इसके लिए धनबाद पुलिस काफी एहतियात बरत रही है.
इसी क्रम में गुरुवार को एसएसपी किशोर कौशल एवं समाजसेवी नंदलाल अग्रवाल के सौजन्य से ट्रैफिक जवानों के बीच सैनेटाइजर, मास्क, साबुन एवं छतरी का वितरण किया गया ताकि जवान अपने ड्यूटी को भली -भांति अंजाम दे सके एवं करोना वायरस संक्रमण से भी बचे रहें.
वहीं जवानों को ब्रीफ करते हुए एसएसपी ने सेनेटाइज्ड होने के तरीके भी बताये.
इसे में पढ़ें : #Day2: लॉकडाउन के कारण 150 यात्री झारखंड-बंगाल सीमा पर मैथन में फंसे
अपने घरों में रहकर लोग करें लॉकडाउन का पालन : एसएसपी
मीडिया से बात करते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने कहा कि लॉकडाउन का संपूर्ण रूप से पालन तमाम लोग अपने अपने घरों में रहकर करें. उन्होंने कहा कि जो घर में हैं उन्हें वर्क टू होम की इजाजत है.
लेकिन पुलिस डिपार्टमेंट के लिए ये नियम लागू नहीं है. जवानों को वर्क टू होम की कोई व्यवस्था नहीं हो सकती है. उन्हें पब्लिक डीलिंग करनी ही होगी. उन्हें लोगों के बीच जाना ही होगा.
इसके लिए विधि व्यवस्था में लगे तमाम ट्रैफिक के जवानों को आज सुरक्षा के लिए सामग्रियों का वितरण किया गया है ताकि कोरोना संक्रमण से हमारे सभी जवान सुरक्षित रहें. साथ ही देश भी सुरक्षित रहे.
इसे में पढ़ें : #Lockdown21: सीमावर्ती इलाकों में बरती जा रही लापरवाही, ट्रकों में छिपकर करीब 200 लोगों के आने का दावा
धनबाद में सख्ती से किया जा रहा है लॉकडाउन का पालन
मालूम हो कि धनबाद में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है. गुरुवार को सड़कें सूनी रही. लोग जरूरत के सामान के लिए घरों से बाहर निकले.
जिला प्रशासन की ओर से कालाबाजारियों के विरुद्ध शिकंजा कसने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है अब जरूरत के सामान उन्हें सामान्य भाव में ही मिल रहे हैं.
लोगों को उचित मूल्य पर सामान उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई सुविधा केंद्र खोले गये हैं, जिसका नंबर भी जारी किया गया है.
इसे में पढ़ें : पारासिटामोल दवा खरीदने वालों के पहचान पत्र की छाया प्रति लें दुकानदार, कोरोना से बचाव को सजगता जरूरी : उपायुक्त
न्यूज विंग की अपील
देश में कोरोना वायरस का संकट गहराता जा रहा है. ऐसे में जरूरी है कि तमाम नागरिक संयम से काम लें. इस महामारी को हराने के लिए जरूरी है कि सभी नागरिक उन निर्देशों का अवश्य पालन करें जो सरकार और प्रशासन के द्वारा दिये जा रहे हैं. इसमें सबसे अहम खुद को सुरक्षित रखना है. न्यूज विंग की आपसे अपील है कि आप घर पर रहें. इससे आप तो सुरक्षित रहेंगे ही दूसरे भी सुरक्षित रहेंगे.




