
Dhanbad : झामुमो के स्थापना दिवस समारोह में धनबाद आये मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कतरास की यौन शोषण पीड़िता ने मुलाकात की.
पीड़िता ने सीएम को बताया कि विधायक ढुल्लू महतो ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की. बावजूद इसके उनकी शिकायत थाना में दर्ज नहीं की गयी.
मामले में जब हाई कोर्ट ने हस्तक्षेप किया तो शिकायत दर्ज तो हुई लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई. उन पर जिन धाराओं के तहत प्राथमिकी हुई है, वे काफी गंभीर है. फिर भी पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है.
इसे भी पढ़ें : राज्य में स्पेशल टीचर के 643 पद में से 310 खाली, स्कूल भवन बन कर तैयार होने के बाद भी नहीं हुई नियुक्ति
अधिकारी दे रहे हैं विधायक का साथ
यौन शोषण पीड़िता ने कहा कि विधायक ढुल्लू महतो ने उन्हें कई तरह से प्रताड़ित करने की कोशिश की. कई बार विधायक के गुर्गों ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी.
लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की. उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी विधायक को साथ देने का काम कर रहे हैं.
यही कारण है ढुल्लू महतो धनबाद का मुख्यमंत्री समझने लगे हैं. यौन शोषण पीड़िता ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से इस मामले में विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की.
इसे भी पढ़ें : #Big_Tragedy : चार वर्षों से स्मार्टनेस तलाश रही है राज्य सरकार की सीएम स्मार्ट ग्राम योजना
सीएम ने दिया आश्वासन, कहा– मिलेगा न्याय
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यौन शोषण पीड़िता को आश्वासन दिया कि वे मामले की जानकारी लेकर समुचित कार्रवाई करेंगे. उन्होंने कहा कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलेगा.
इस संबंध मे पीड़िता ने बताया कि रघुवर सरकार में उन्होंने न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खायी. भाजपा के वरीय पदाधिकारी से लेकर राज्य के वरीय पदाधिकारियों से भी गुहार लगायी लेकिन उन्हें अब तक न्याय नहीं मिल सका है. उन्होंने कहा कि इस सरकार से उन्हें उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा.
इसे भी पढ़ें : 31,54,500 रुपये की वापसी के लिए विश्रामपुर बीडीओ ने दस पंचायतों के मुखिया के नाम जारी किया पत्र




