Crime NewsDhanbadJharkhandLead News

धनबाद : अलकुसा लोडिंग प्वाइंट पर वर्चस्व को लेकर छह घंटे में गोलीबारी की दूसरी घटना, पुलिस ने किया लाठी चार्ज

Dhanbad : धनबाद में दोपहर तक गोली बारी की दूसरी घटना हुई. केंदुआडीह थाना क्षेत्र के अलकुसा लोडिंग प्वाइंट में जनता मजदूर संघ और कांग्रेस समर्थकों में झड़प हुई. इसके बाद गोलीबारी हुई और पुलिस ने लाठीचार्ज किया. लोर्डिंग लेकर दोनों गुटों में विवाद चल रहा है. वर्चस्व को लेकर गोलीबारी की घटना हुई है. मौके पर केंदुआडीह पुलिस और सीआईएसएफ जवान पहुंच चुकी है. इसके बाद लाठी चार्ज किये जाने की खबर है.

बता दें कि शनिवार सुबह ही सुदामडीह थाना क्षेत्र में डेको आउट सोर्सिंग कंपनी के इंचार्ज मधु सिंह पर हमला हुआ था. हमला गोली और बम से किया गया था. हमला में मधु सिंह घायल हुए थे. इस दौरान मौके पर सिंदरी डीएसपी अजीत कुमार सिन्हा सहित सुदामडीह थाना पुलिस जांच के लिए पहुंची थी.

 

Related Articles

Back to top button