
Jamshedpur : सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने प्रधानमंत्री को पत्र लिख भारतीय रेल और हवाई जहाज में उच्च एवं गहन स्वास्थ्य सेवा के लिए सीट आरक्षित कर उचित चिकित्सा सेवा बहाल करने की मांग की है. चैम्बर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने बताया की आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश नए संकल्पों के साथ नए भारत के विकास मॉडल से विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है तथा आए दिन नए आयाम को छू रहा है. इन सबके बाद भी देश के विभिन्न राज्यों, विभिन्न स्थानों पर अभी तक अच्छे सुपरस्पेशलिटी अस्पताल और अच्छे स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध नहीं हो पाई है. ऐसे स्थानों, राज्यों से मरीजों को कई बार गंभीर बीमारियों या आपातकाल स्थिति में ईलाज के लिए लोगों को वेलुर, चेन्नई, कोयम्बटूर, बंगलुरु, कोलकता, दिल्ली, हैदराबाद के बड़े अस्पतालों में ले जाने की आवश्यकता पड़ती है. ऐसी परिस्थितियों में मरीजों को ले जाने में सिर्फ एयर एंबुलेंस ही एकमात्र विकल्प है, लेकिन इसका किराया इतना अधिक है कि बहुत कम लोग ही इसकी सुविधा ले पाते हैं. इस परिस्थिति में जिन सामान्य मरीजों को बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में चिकित्सा की आवश्यकता होती है, वे स्थानांतरण की उचित समय मे व्यवस्था न होने के कारण वे सुरस्पेशलटी हॉस्पिटल्स के इलाज का लाभ नही उठा पाते हैं. इस कारण कई अमूल्य इंसानी जीवन का नुकसान उठाना पड़ता है. इसी को लेकर चैंबर ने प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि प्रत्येक ट्रेन में सेंकेड या थर्ड एसी का एक कूपा गहन चिकित्सा कपार्टमेंट के रूप में विकसित किया जाए, जिसमे ऑक्सीजन समेत अन्य जीवन रक्षक दवाइयां, सुविधा उपलब्ध हो. इसमें कम खर्च में मरीजों को बड़े शहरों के बड़े अस्पतालों में समुचित चिकित्सा व्यवस्था के साथ पहुंचा पाएंगे. इसके लिए रेलवे, हवाई जहाज से अतिरिक्त किराया लिया जा सकता है. इससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सके और लोगो की जान बचाया जा सके.
चैंबर के मानद महासचिव मानव केडिया ने कहा कि रेल एवं हवाई जहाज में उच्च एवं गहन स्वास्थ्य सेवा के लिए सीट आरक्षित एवं उचित चिकित्सा सेवा बहाल हो जाने से देश हित, समाज हित में एक ऐतिहासिक निर्णय एवं कार्य होगा. इस पत्र की प्रतिलिपि देश के रेल मंत्री अश्विन वैष्णव एवं नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी प्रेषित की जा चुकी है.
इसे भी पढ़ें- Ranchi News: बूटी मोड़ के पास सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत, जांच में जुटी पुलिस




