
Dhanbad: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2022 के तीसरे चरण में बलियापुर, कलियासोल एवं एग्यारकुंड में दोपहर एक बजे तक 59.26% मतदान हुआ है. बलियापुर में 62.5%, कलियासोल में 65.2% तथा एग्यारकुंड में 50.1% मतदान हुआ है.
वहीं एग्यारकुंड के मेढ़ पंचायत 10 नंबर बूथ पर हंगामे की वजह से वोटिंग बंद कर दी गई है. मौके पर फोर्स मौजूद है. एग्यारकुंड प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय डीवीसी रांची कॉलोनी के मतदान केंद्र पर पिछले दो घंटे से हंगामा हो रहा था. कुछ उम्मीदवारों के समर्थकों ने अंदर घुसने का प्रयास किया. इसके बाद पीठासीन पदाधिकारी को पुलिस फोर्स बुलानी पड़ गई. मौके पर एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल रखा हुआ है.
इसे भी पढ़ें : JHARKHAND: दो साल में तैयार होगा नया प्रशासनिक प्रशिक्षण संस्थान भवन, खर्च होंगे 152 करोड़
पीठासीन पदाधिकारी के अनुसार सुबह से ही उम्मीदवार और उनके समर्थकों ने परेशान करके रखा हुआ है. बार-बार मतदान केंद्र के अंदर आना जाना कर रहे थे. अंत में वोटिंग बंद कर देना पड़ा. मतदान केंद्र पर तैनात एसआई निरंजन प्रसाद ने बताया कि महिला प्रत्याशी ज्यादा परेशान कर रही हैं. बार-बार मतदान केंद्र के अंदर अपने समर्थकों के साथ जाने का प्रयास कर रही थी. इसी वजह से यह अराजक स्थिति बनी. स्थिति नियंत्रण में है. लोगों को मतदान केंद्र से 100 मीटर के बाहर कर दिया गया.




